फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   पुवायां में एसडीएम कार्यालय पर भाकियू ने दिया धरना

पुवायां में एसडीएम कार्यालय पर भाकियू ने दिया धरना

Fri, 15 Dec 2017 11:03 PM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
पुवायां में एसडीएम कार्यालय पर भाकियू ने दिया धरना
memorandam - फोटो : amar ujala
पुवायां (शाहजहांपुर)। विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने एसडीएम दफ्तर पर शुरू किया धरना-प्रदर्शन एसडीएम की ओर से समस्याओं के जल्द समाधान के आश्वासन पर शाम को समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि भाकियू के तहसील अध्यक्ष अनिल सिंह यादव के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ताओं ने नौ दिसंबर को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को देकर बिजली बिल की बढ़ोत्तरी वापस लिए जाने, ट्रैक्टर पर टैक्स की बढ़ोत्तरी वापस करने, छूटे हुए किसानों का ऋण माफ करने, फसल नष्ट करते घूम रहे आवारा पशुओं की व्यवस्था करने, किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं पर लिखे गए मुकदमे वापस लिए जाने आदि मांगों को पूरा करने की मांग की थी। समस्याओं का समाधान नहीं होने से नाराज कार्यकर्ता शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचे और धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

एसडीएम मोइनुल इस्लाम ने धरना स्थल पर पहुंचकर किसानों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को शासन स्तर पर भेजकर समाधान कराने का पूरा प्रयास किया जाएगा। इसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया। इस दौरान श्रीकृष्ण, रामलखन वर्मा, जरनैल सिंह, बबलू, दिवाकर, शिवसरन, लक्ष्मण वर्मा, बृजकिशोर सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed