फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   पुवायां में चार हजार किसानों को मिले कर्ज माफी प्रमाणपत्र

पुवायां में चार हजार किसानों को मिले कर्ज माफी प्रमाणपत्र

Wed, 25 Oct 2017 11:47 PM IST
Updated Wed, 25 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
पुवायां में चार हजार किसानों को मिले कर्ज माफी प्रमाणपत्र
पुवायां (शाहजहांपुर)। उत्तर प्रदेश फसल ऋण मोचन योजना के तहत बुधवार को ब्लॉक परिसर स्थित सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पुवायां के विधायक चेतराम ने तहसील क्षेत्र के चार हजार किसानों को कर्ज माफी के प्रमाणपत्र वितरित किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक चेतराम ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व की सरकारों ने किसानों को लूटने के अलावा कोई काम नहीं किया है। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार ने किसानों के हितों के लिए तमाम योजनाएं चला रखी है, जिनका उन्हें लाभ मिल रहा है। तिलहर क्षेत्र से विधायक रोशनलाल वर्मा ने कहा कि कोई भी पात्र किसान कर्ज माफी योजना से छूट गया हो तो एसडीएम उसकी जांच कराएं और योजना का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। एसडीएम मोइन उल इस्लाम ने कहा कि चयनित 18 हजार किसानों को लगभग 35 करोड़ रुपये कर्ज माफी कर प्रमाणपत्र दिए जा रहे हैं। इस दौरान पुवायां तहसील क्षेत्र के चार हजार किसानों को कर्ज माफी के प्रमाणपत्र दिए गए।
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता बलवीर सिंह, तहसीलदार विजय शर्मा, तहसीलदार न्यायिक केएम दीक्षित, नायब तहसीलदार सौरभ यादव समेत तमाम किसान मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कवि इंदु अजनबी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed