{"_id":"598b09a44f1c1ba34c8b4803","slug":"71502284196-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविदा बिजली कर्मचारियों ने किया सत्याग्रह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविदा बिजली कर्मचारियों ने किया सत्याग्रह
Updated Wed, 09 Aug 2017 06:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। विद्युत संविदा मजदूर संगठन के प्रांतीय आह्वान पर पॉवर कारपोरेशन के संविदा कर्मचारियों ने विभाग से सीधे वेतन भुगतान कराने सहित अन्य लंबित मांगों को लेकर बुधवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में सत्याग्रह करके विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर हुई सभा के बाद प्रदेश के ऊर्जा मंत्री के नाम अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन देकर उनसे प्रदेशीय सम्मेलन में किया गया वादा पूरा करने की मांग की गई।
सभा की अध्यक्षता करते हुए संगठन के जोनल अध्यक्ष नवल किशोर सक्सेेना ने कहा कि गत नौ मई को लखनऊ में शहीद स्मारक के पास स्थित गांधी सभागार में हुए प्रांतीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में आए ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के समक्ष संविदा स्टाफ को ठेकेदारों के शोषण से बचाने के लिए उन्हें विभाग से सीधे वेतन भुगतान कराने की मांग प्रमुखता से रखी गई। इसी मौके पर टीजी-2 संवर्ग की जेई के रूप में पदोन्नति सहित अन्य कई मांगों का उल्लेख किया गया।
जिलाध्यक्ष मोहम्मद रफी ने कहा कि सम्मेलन में ऊर्जा मंत्री ने सीधे वेतन भुगतान कराने की घोषणा की, लेकिन उसे अब तक पूरा नहीं किया गया। ज्ञापन में ऊर्जा मंत्री को उनके वादे याद दिलाते हुए तदनुरूप शासनादेश जारी किए जाने की मांग की गई। सत्याग्रह में तरुण कुमार सिंह, सियाराम, राजेश कुमार, मुनीश पाल, दीपक श्रीवास्तव, अशोक पाल, आनंद श्रीवास्तव, विकास सक्सेना, रमेश चंद्र, अर्जुन लाल, मोहम्मद उस्मान, सुरजीत कुमार आदि शामिल रहे।