{"_id":"598862e54f1c1bf2278b459a","slug":"71502110437-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीनों से अवैध कब्जा हटाने को ग्रामीणों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीनों से अवैध कब्जा हटाने को ग्रामीणों ने दिया धरना
Updated Mon, 07 Aug 2017 06:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। निगोही क्षेत्र के ग्राम तालगांव के ग्रामीणों की जमीन पर कुछ दबंगोें के अवैध कब्जा करने के विरोध पर उन्होंने जान से मार देने की धमकी दी। इसी के विरोध में ग्रामीण महिलाओं और पुरुषों ने रक्षाबंधन के दिन मुख्यालय पर कलक्ट्रेट में धरना दिया। ग्रामीणों के अनुसार कब्जेदारों को सत्ता पक्ष के एक विधायक का संरक्षण मिला होने के कारण पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
खास बात यह है कि धरना पर बैठे कई ग्रामीणों ने डीएम के नाम अलग-अलग ज्ञापनों में अपनी जमीनों पर अवैध कब्जा कर लिए जाने की शिकायतें की हैं। निगोही रेलवे क्रासिंग के पास रह रहीं मीरा देवी पत्नी स्व. रामदुलारे ने बताया कि उनकी जमीन पर पास के ही कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया। थाने में तहरीर देने पर कोई कार्यवाही नहीं की गई। तालगांव के वाहिद खां ने बताया कि उन्होंने मीरा देवी से 1600 वर्ग फिट के प्लाट का बैनामा कराया, लेकिन उस पर भी विधायक के चहेतों ने कब्जा कर पक्का निर्माण शुरू करा दिया।
ग्रामीणों के अनुसार अवैध कब्जा छोड़ने को कहने पर दबंग ने लाइसेंसी राइफल तानते हुए जान से मारने की धमकी दी। जमीन कब्जाने के बाद दबंग उन्हें मारने की फिराक में रास्ते में घेराबंदी किए बैठे हैं और इस वजह से वे अपने घर नहीं जा पा रहे हैं। एसडीएम सदर रामजी मिश्रा ने ग्रामीणों को जांच कर उचित कार्यवाही कराने का भरोसा दिलाया। धरना में चंद्रकली, आयशा, मुन्नी, पूजा देवी, सलीम, इमरान, रज्जाक, अफरोज, कश्मीरी, समीना, नूर मोहम्मद, हेतराम, आरिफ, सलामत आदि मौजूद रहे।