फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   70 year old woman raped, accused arrested

70 साल की बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 05 May 2022 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 01:23 AM IST
विज्ञापन
70 year old woman raped, accused arrested
मिर्जापुर पुलिस गिरफ्त में आरोपी युवक रजनेश । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। मिर्जापुर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक युवक ने 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। वृद्धा मानसिक मंदित बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी रजनेश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक नशा करने का आदी बताया जा रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बुजुर्ग महिला मंगलवार रात अचानक घर से गायब हो गई थी। उसके बेटे उसे रातभर ढूंढते रहे, लेकिन वह नहीं मिली। बुधवार सुबह पांच बजे महिला एक खेत में बेहोशी की हालत में मिली। साड़ी में खून से लथपथ थी। महिला के बेटों ने पास से ही आरोपी रजनेश को पकड़ लिया। उसके कपड़ों पर भी खून के निशान थे। आरोपी ने वृद्धा के साथ दुष्कर्म की बात कबूल की है।
विज्ञापन

आरोपी रात में महिला को घर से उठाकर खेत में ले गया था, जहां उससे दुष्कर्म किया। पीड़िता के बेटे ने मिर्जापुर थाने की पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी अरविंद सिंह चौहान मौके पर पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता को जरीनपुर सीएचसी भेजा है। हालत गंभीर होने के कारण वृद्धा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। एसपी एस. आनंद ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed