फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   7 thousand people of Kanshiram Colony yearning for water for four days

Shahjahanpur News: चार दिन से पानी के लिए तरस रहे कांशीराम कॉलोनी के 7 हजार लोग

Mon, 18 Sep 2023 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
7 thousand people of Kanshiram Colony yearning for water for four days
काशीराम कॉलोनी में पाइप लाइन के मरम्मत करते नगर निगम के कर्मचारी
शाहजहांपुर। बरेली मोड़ स्थित कांशीराम कॉलोनी में पाइप लाइन फटने से पिछले चार दिन से जलापूर्ति बाधित है। क्षेत्रीय पार्षद की शिकायत पर नगर निगम ने फाल्ट ठीक कर सोमवार से जलापूर्ति शुरू करने का दावा किया है।
विज्ञापन

कांशीराम कॉलोनी नहर पुलिया के पास चार दिन पहले जलापूर्ति की लाइन में फाल्ट आ गया था, जिसके चलते घरों में पानी आना बंद हो गया। भीषण गर्मी में पानी न मिलने से लोग परेशान हैं। यहां बता दें कि कांशीराम कॉलोनी में 95 ब्लॉक हैं, जहां 1500 आवासों में लगभग 7000 लोग रहते हैं।
विज्ञापन

कांशीराम कॉलोनी के रामशंकर दीक्षित, अमित कश्यप, मुकेश सक्सेना, अंकुर दीक्षित, नीरज सक्सेना, अतुल मौर्य, विजय राठौर, रामौतार, मधुर पाल, अतुल अग्निहोत्री के मुताबिक- बीते चार दिन से पानी न मिलने की वजह से दिनचर्या प्रभावित है। कहने को तो कॉलोनी में इंडिया मार्का सरकारी नल लगे हैं, पर आधे से ज्यादा खराब हैं। जो नल बचे हैं, उनमें काफी गंदा और रेतीला पानी आता है, ये पानी पीने लायक नहीं है। कॉलोनी के पार्षद तुषार त्रेहन उर्फ दीपू पंजाबी की शिकायत पर नगर निगम के जलकल विभाग की ओर से फाल्ट मरम्मत का कार्य किया जा रहा है, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल सकती है। वहीं नगर निगम का दावा है कि सोमवार तक फाल्ट दुरुस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 साल पुरानी है पाइप लाइन, आए दिन होते रहते हैं फाल्ट
कांशीराम कॉलोनी में पड़ी जलापूर्ति लाइन 12 साल पुरानी हो चुकी है। इसमें आए दिन फाल्ट आने से जलापूर्ति बाधित हो जाती है। लोगों को जल संकट से गुजरना पड़ता। कॉलोनी वालों के मुताबिक, इस संबंध में कई बार नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत की गई पर कोई भी कार्रवाई नहीं हुई।

चार दिन पूर्व नहर पुलिया के पास पाइप फट जाने के चलते कांशीराम कॉलोनी में जलापूर्ति बाधित हो गई थी। तत्काल इसकी सूचना नगर निगम के जलकल विभाग को दी गई। विभाग की ओर से फाल्ट ठीक कराए जाने का काम कराया जा रहा है। सोमवार शाम तक घरों में पानी पहुंचने की संभावना है। - तुषार त्रेहन उर्फ दीपू पंजाबी, पार्षद, काशीराम कॉलोनी।


कांशीराम कॉलोनी में जलापूर्ति लाइन में फाल्ट आने की सूचना मिली थी। इसके बाद कर्मचारियों को मरम्मत का कार्य करने के लगाया गया है। जल्द ही फाल्ट ठीक करवाकर जलापूर्ति सुचारू कर दी जाएगी। इंडिया मार्का हैंडपंप ठीक हैं, जो सही नहीं हैं, उनको दिखवा लिया जाएगा।
- सौरभ श्रीवास्तव, महाप्रबंधक जल, नगर निगम

काशीराम कॉलोनी में पाइप लाइन के मरम्मत करते नगर निगम के कर्मचारी

काशीराम कॉलोनी में पाइप लाइन के मरम्मत करते नगर निगम के कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed