फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   68 Percent of Work Completed at Gandhi Bhawan; Cultural Activities to Begin Soon

Shahjahanpur News: गांधी भवन में 68 प्रतिशत कार्य पूरा, जल्द होंगी सांस्कृतिक गतिविधियां

Tue, 05 May 2026 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
68 Percent of Work Completed at Gandhi Bhawan; Cultural Activities to Begin Soon
टाउन हॉल ​स्थित गांधी भवन में होता निर्माण कार्य। स्रोत: जागरूक पाठक
शाहजहांपुर। टाउनहाॅल स्थित गांधी भवन जल्द ही नए कलेवर में आमजन के लिए खोल दिया जाएगा। यहां पर 68 प्रतिशत तक कार्य पूर्ण कर लिया गया है। भवन में आधुनिक एयरकंडीशन से लेकर आरामदायक कुर्सियां भी डाली गई हैं। संभावना है कि जल्द ही कार्यदायी संस्था हैंडओवर कर देगी। इससे सांस्कृतिक गतिविधियां फिर से शुरू हो सकेंगी।
विज्ञापन


रंगकर्मियों की कर्मस्थली गांधी भवन की स्थिति काफी ज्यादा खराब होने पर वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और डीएम से अनुरोध किया गया था। इसके बाद प्रस्ताव तैयार कर शासन से चार करोड़ 65 लाख रुपये का बजट स्वीकृत कराकर काम शुरू कराया गया।
विज्ञापन

गांधी भवन में कार्य शुरू होने से विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियां ठप हो गईं। गांधी भवन के निर्माण का जिम्मा सीएनडीएस को दिया गया। ठेकेदार ने तेजी दिखाते हुए 68 फीसदी काम पूरा कर लिया है। रंगकर्मी शिवा सक्सेना के अनुसार, गांधी भवन को 30 जून तक हैंडओवर करने का समय डीएम ने दिया है। उम्मीद है कि तय अवधि में काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बड़े शहरों की तर्ज पर बन रहा गांधी भवन
गांधी भवन के लिए कई बार धनराशि मंजूर कर कार्य कराया, पर कार्य रंगकर्मियाें की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। इस बार मंजूर धनराशि से भवन नए कलेवर में नजर आ रहा है। रंगकर्मियों के अनुसार, बड़े शहरों की तर्ज पर गांधी भवन को बनाया जा रहा है। इसमें मंच से पीछे तक आवाज पहुंच सकेगी। लाइट और साउंड भी दिल्ली से मंगाया गया है। अग्निशमन उपकरणों की व्यवस्था की गई है। बैठने के लिए बेहतर कुर्सियों का इंतजाम किया गया है।

--
संंबंधित एजेंसी को निर्देश दिए गए हैं कि जल्द से जल्द गांधी भवन प्रेक्षागृह का कार्य पूरा कर लिया जाए। तय समयसीमा के अंदर कार्य पूरा करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।
-सौम्या गुरुरानी, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed