फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   65 km of roads dug up for the pipeline will be repaired.

Shahjahanpur News: पाइपलाइन के लिए खोदी गई 65 किमी सड़कों की होगी मरम्मत

Thu, 29 Oct 2026 11:08 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
65 km of roads dug up for the pipeline will be repaired.
शाहजहांपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के लिए पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत के लिए जल निगम (ग्रामीण) की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। एक अक्तूबर से शुरू हुआ प्रदेशव्यापी सड़क पुनर्स्थापना अभियान 10 नवंबर तक चलेगा। विभाग के अनुसार जिले में पाइपलाइन बिछाने के लिए कुल 7198 किलोमीटर सड़क खोदी गई थी। इसमें से 7133 किलोमीटर सड़क दुरुस्त कराई जा चुकी है। अब करीब 65 किलोमीटर सड़क की मरम्मत शेष है।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता सनी सिंह ने बताया कि शेष सड़कों को दुरुस्त कराने के लिए अनुबंधित फर्म मैसर्स एनसीसी लिमिटेड, शाहजहांपुर की 24 टीमें लगाई गई हैं। इन टीमों में 133 मैनपावर के माध्यम से कार्य कराया जा रहा है। संबंधित अधिकारियों को अभियान के तहत शेष सड़कों की मरम्मत जल्द पूरी कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

--
फोटो और वीडियो से भी कर सकेंगे शिकायत

यदि किसी गांव में पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़क की मरम्मत नहीं हुई है तो ग्रामीण जल निगम (ग्रामीण) को सूचना दे सकते हैं। इसके लिए टोल फ्री नंबर 1800-121-2164, जलसारथी एप और आईजीआरएस पोर्टल का इस्तेमाल किया जा सकता है। जलसारथी एप पर सड़क की फोटो और वीडियो अपलोड कर शिकायत दर्ज कराने की सुविधा भी दी गई है। शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारियों के माध्यम से कार्रवाई कर सड़क की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed