फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   64.02 percent voting in third phase

तीसरे चरण में 64.02 फीसदी मतदान

Sat, 17 Oct 2015 11:32 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sat, 17 Oct 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
64.02 percent voting in third phase
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों के लिए तीसरे चरण का मतदान शनिवार को जिले के तिलहर, कटरा-खुदागंज, निगोही और जैतीपुर ब्लाक में कुल मिलाकर शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। कुछ बूथों पर छिटपुट घटनाएं हुईं, लेकिन पुलिस-प्रशासनिक टीमों ने तत्काल हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित कर लिया। अफवाहों के चलते कई स्थानों पर गहमागहमी की स्थिति भी, लेकिन भेद खुलते ही सब सामान्य हो गया। सायं पांच बजे तक जिले में कुल 64.02 फीसदी मतदान होने की जिला निर्वाचन अधिकारी शुभ्रा सक्सेना की ओर से पुष्टि की गई। सबसे ज्यादा तिलहर में 66.66 फीसदी और सबसे कम जैतीपुर में 61.83 फीसदी मतदान हुआ। कटरा-खुदागंज में 63.86 फीसदी और निगोही में 63.81 फीसदी मत पड़े।
विज्ञापन

खुदागंज के अकवरिया गांव में मतपत्र न होने के चलते सुबह करीब एक घंटे विलंब से मतदान शुरू हो पाया। कंट्रोल रूम में इसकी सूचना पहुंचने पर आननफानन में रिजर्व में रखी मतपत्रों के पैकेट बूथ पर भेजे गए। निगोही क्षेत्र के बनास देवी पोलिंग बूथ पर फर्जी वोटिंग को लेकर हंगामे की स्थिति बनी तो सीओ पुवायां उमेश शर्मा और एसडीएम लालबहादुर तत्काल मौके पर पहुंचे। हंगामे पर उतारू भीड़ पर लाठी फटकारी तो लोग इधर-उधर भागे। इसके बाद स्थिति नियंत्रित हो पाई। तिलहर के नवदिया जोधपुर, शिवदासपुर में प्रत्याशियों के बीच मतदान को लेकर झड़प की स्थिति बनी, जबकि बराह मोहब्बत पुर में बूथ कैप्चर की शिकायत जांच में झूठी निकली।
विज्ञापन

मीरानपुर कटरा क्षेत्र में खुदागंज मार्ग पर स्थित कसरक गांव के बूथ पर बीडीसी प्रत्याशी ने वोटरों में अपने पक्ष में मतदान के लिए दबाव बनाया तो गहमागहमी और हंगामे की स्थिति बनी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठीचार्ज कर स्थिति को भीड़ को खदेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरंभिक दो चरणों की भांति तीसरे चरण के दौरान भी शनिवार को पोलिंग बूथों पर 18 वर्ष से कम उम्र वाले वोटर कतार में दिखे और इन पर पुलिस-प्रशासनिक चेकिंग टीमों की नजर लगी रही। चारों ही ब्लाकों में जहां भी ऐसे वोटर दिखे, उन्हें खदेड़ा गया। तिलहर के बुढ़हानपुर, बिरहाना और बिकन्नापुर, निगोही के गढ़ा समेत आधा दर्जन बूथों, जैतीपुर के पांच बूथों और कटरा-खुदागंज के एक दर्जन बूथों से ऐसे अपात्र वोटर दौड़ाकर भगाए गए।

एसपी सिटी राजेश कुमार ने अति संवेदनशील खुदागंज इलाके में ही पूरे दिन डेरा डाला। डीएम और एसपी के अलावा एडीएम पीके श्रीवास्तव और एसपी देहात शिवराम यादव की अगुवाई वाली विशेष चेकिंग टीमें लगातार अति संवेदनशील बूथों के दौरे पर रहीं। एसपी बबलू कुमार ने बताया कि मतदान के दौरान कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। कहीं कोई हिरासत में नहीं लिया गया और जो मतदान में खलल डालते पाए गए उन्हें खदेड़ दिया गया।


तृतीय चरण में ब्लॉक वार मतदान प्रतिशत
--------------------------
          खुदागंज  जैतीपुर  निगोही  तिलहर   औसत  
08 बजे    5.0     4.0     4.6    5.0      4.6
09 बजे   11.0    9.3     10.8  12.8    11.0     
10 बजे   19.5   14.0    18.0   20.7   18.8   
11 बजे   25.0   21.3    27.0   29.3   25.6    
12 बजे   32.0   26.9    32.0   36.4   31.8      
01 बजे   44.0   33.9    42.0   45.8   41.4   
02 बजे   50.0   41.8    48.0   51.3   47.7    
03 बजे   55.0   50.1    52.0   56.5   53.4  
04 बजे   58.0   53.9    58.0   61.0   57.2   
05 बजे   63.8   61.8    63.8   66.6   64.02       
----------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed