फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   6348 students will appear for the exam for admission in Jawahar Navodaya Vidyalaya

Shahjahanpur News: जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए 6348 छात्र-छात्राएं देंगे परीक्षा

Fri, 10 Jan 2025 12:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 10 Jan 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
6348 students will appear for the exam for admission in Jawahar Navodaya Vidyalaya
शाहजहांपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए 18 जनवरी को परीक्षा होगी। परीक्षा के लिए जिलेभर में 13 केंद्र बनाए गए हैं। यहां 6348 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। परीक्षा को लेकर तैयारियों को दुरुस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन


जिले के हथौड़ा बुजुर्ग में जवाहर नवोदय विद्यालय है। यहां कक्षा छह में प्रवेश के लिए हर साल परीक्षा कराई जाती है। इस बार होने वाली परीक्षा के लिए केंद्रों का निर्धारण करने के साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती भी कर दी गई है। परीक्षा 18 जनवरी को सुबह 10.30 बजे से 1.30 बजे तक होगी। परीक्षा केंद्रों पर छात्र-छात्राओं को तय समय से करीब आधे घंटे पहले से प्रवेश मिलना शुरू हो जाएगा। इससे बच्चों को कक्ष और सीट को ढूंढने में परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य नरेश कुमार ने बताया कि परीक्षा के लिए सभी तैयारियों को दुरुस्त किया जा रहा है। किसी भी असुविधा से बचने के लिए छात्र-छात्राओं का समय से प्रवेश पत्र के साथ परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना होगा। परीक्षा केंद्रों पर सीटें तलाशने में शिक्षक मदद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
ये रहेंगे परीक्षा केंद्र

- इस्लामियां इंटर कॉलेज, जीआईसी, प्रेमचंद्र स्मारक इंटर कॉलेज पुवायां, पुवायां इंटर कॉलेज, पुवायां, कैंब्रिज कॉन्वेंट पुवायां, एसएसएमवी, स्वामी धर्मानंद सरस्वती इंटर कॉलेज, संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, रोजी पब्लिक स्कूल, जलालाबाद, आचार्य राम मोहन मिश्रा सरस्वती बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, जलालाबाद, सेठ सियाराम इंटर कॉलेज जालालाबाद, गुरुकुल वर्ल्ड स्कूल जलालाबाद, सेंट पॉल पब्लिक स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इनमें ब्लॉक भावलखेड़ा, ददरौल, कांट, सिंधौली, पुवायां, बंडा, खुटार, निगोही, तिलहर ग्रामीण, खुदागंज, जैतीपुर, जलालाबाद, मिर्जापुर, कलान, शाहजहांपुर सिटी, तिलहर नगर, मदनापुर के छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे।

----
इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पर रहेगा प्रतिबंध
- जवाहर नवोदय विद्यालय के कक्षा छह में प्रवेश की परीक्षा 100 अंकों की होगी। इसमें 80 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल, कैलकुलेटर आदि ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। परीक्षा के नियमानुसार कराने के लिए सभी केंद्र व्यवस्थापकों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed