फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   त्रिवेणी एक्सप्रेस का इंजन फेल, एक घंटे देरी से पहुंची

त्रिवेणी एक्सप्रेस का इंजन फेल, एक घंटे देरी से पहुंची

Fri, 05 Apr 2019 01:39 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 05 Apr 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
त्रिवेणी एक्सप्रेस का इंजन फेल, एक घंटे देरी से पहुंची
शाहजहांपुर। डाउन त्रिवेणी एक्सप्रेस का बृहस्पतिवार को रसुइया स्टेशन के पास इंजन फेल हो गया। ट्रेन करीब एक घंटे की देरी से शाहजहांपुर पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बरेली से दूसरा इंजन मंगाने के बाद ट्रेन को रसुइया से आगे रवाना किया जा सका। त्रिवेणी के पीछे आ रहीं डाउन ट्रेनें भी इससे प्रभावित हुईं।
विज्ञापन

टनकपुर से सिंगरौली के बीच चलने वाली डाउन त्रिवेणी एक्सप्रेस के शाहजहांपुर पहुंचाने का समय दोपहर 1:15 बजे है। बृहस्पतिवार को बरेली से ट्रेन करीब 12:20 बजे शाहजहांपुर के लिए रवाना हुई थी। रास्ते में रसुइया स्टेशन के पास ट्रेन का इंजन फेल हो गया। लोको पायलट ने इसकी सूचना कंट्रोल को दी। इसके बाद बरेली से दूसरा इंजन मंगाया गया। करीब एक घंटे तक ट्रेन रसुइया स्टेशन के पास डाउन लाइन पर खड़ी रही। दूसरा इंजन जोड़ने के बाद ट्रेन को शाहजहांपुर के लिए रवाना किया गया। ट्रेन दोपहर करीब 2:20 बजे शाहजहांपुर पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि इंजन फेल होने की वजह से ट्रेन करीब एक घंटे देरी से आई। पीछे आ रहीं दो ट्रेनें भी इससे प्रभावित हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed