{"_id":"5bcf6489bdec226992758701","slug":"61540318345-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रय केंद्रों का मार्ग अवरुद्ध,एसडीएम ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रय केंद्रों का मार्ग अवरुद्ध,एसडीएम ने जताई नाराजगी
Updated Tue, 23 Oct 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-23, तिलहर की सरकारी धान खरीद केंद्रों का निरीक्षण करते एसडीएम मोइनुल इस्लाम
क्रय केंद्रों का मार्ग अवरुद्ध, एसडीएम ने जताई नाराजगी
एसडीएम ने सरकारी क्रय केंद्रों का किया निरीक्षण
व्यापारियों को नोटिस जारी करने के दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
तिलहर। मंडी समिति में स्थापित सरकारी धान खरीद केंद्रों पर जाने वाले मार्ग पर व्यापारियों का धान पड़े होने और क्रय केंद्र को जाने वाला मार्ग अवरुद्ध होने पर एसडीएम मोइनुल इस्लाम ने नाराजगी जताते हुए व्यापारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
मंगलवार को दोपहर एसडीएम मोइन उल इस्लाम कोतवाल अशोक पाल सिंह के साथ मंडी समिति में लगे क्रय केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंचे। मंडी में प्रवेश के दौरान क्रय केंद्रों को जाने वाले मार्ग पर धान के ढेर लगे होने और ट्रैक्टर ट्रॉलियां खड़ी होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। एसडीएम ने गाड़ी बाहर ही खड़ी कर पैदल ही क्रय केंद्र पहुंचे। उन्होंने सड़क पर धान डालने वाले व्यापारियों से नाराजगी जताते हुए मंडी कर्मचारियों की जमकर फटकार लगाई। कोतवाल अशोक पाल के साथ गए पुलिस फोर्स ने रास्ते में खड़े आड़े तिरछे वाहनों को हटवाकर रास्ता साफ कराया। लेकिन गेहूं के ढेर न हटाए जाने उसे मार्ग अवरुद्ध रहा। एसडीएम ने मंडी इंस्पेक्टर को क्रय केंद्रों को जाने वाले मार्ग पर धान के ढेर लगाने वाले व्यापारियों के खिलाफ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि सरकारी धान खरीद में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी केंद्र प्रभारियों से मानक के अनुसार धान खरीदे जाने के निर्देश देते हुए क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया।