फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   अधिकारियों को अब कितनी गायों की मौत का इंतजार

अधिकारियों को अब कितनी गायों की मौत का इंतजार

Sun, 31 Dec 2017 10:01 AM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 10:01 AM IST
विज्ञापन
अधिकारियों को अब कितनी गायों की मौत का इंतजार
फोटो-23,गोसेवा आश्रम ट्रस्ट की गोशाला में गाय का इलाज के करते डॉ. विवेक शुक्ला
विज्ञापन


अधिकारियों को अब कितनी गायों की मौत का इंतजार

0 गोसेवा आश्रम ट्रस्ट की गोशाला में चार और गायों की मौत
0 सात गायें हुई मरणासन्न, डॉक्टर ने किया इलाज
0 कागजी खानापूरी कर जिम्मेदारी से बचने का प्रयास कर रहे अधिकारी


अमर उजाला ब्यूरो
खुटार। गांव रायपुर पटियात स्थित गोसेवा आश्रम ट्रस्ट की गोशाला में शुक्रवार को बीमार चार गायों ने तड़पते हुए दम तोड़ दिया, जबकि सात गायें मौत की कगार पर हैं।। छह गायें गोशाला में और एक गाय का जंगल में अंतिम संासें गिन रही हैं। बीमार गायों का राजकीय गोसदन के डॉक्टर ने इलाज किया, लेकिन उन्होंने गायों के बचने की उम्मीद न के बराबर बताई है।
बृहस्पतिवार को तहसीलदार ने गोशाला का निरीक्षण कर गायों के खाने, दवाएं, रहने का स्थान सहित तमाम अव्यवस्थाओं का जिक्र करते हुए रिपोर्ट एसडीएम को सौंपी थी। एसडीएम ने रिपोर्ट सहित एक पत्र सीवीओ को भेजकर गायों के इलाज आदि के लिख दिया। सीवीओ ने शुक्रवार को गोशाला पहुंचकर राजकीय गोसदन सिमरा वीरान के डॉक्टर विवेक शुक्ला को गायों का इलाज करने के निर्देश देकर अपनी जिम्मेदारी निभा ली।
विज्ञापन

गोशाला में गायों के रहने, खाने, दवाओं आदि की व्यवस्था नहीं होने के बाद भी गायों को दूसरी जगह ले जाने और गोशाला संचालकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है। गोशाला में बुधवार को दो गायों को कुत्ते और कौए नोच रहे थे। तो शुक्रवार को एक गाय की आंख कौए निकाल ले गए। गायों को भूसे आदि की व्यवस्था नहीं है, लेकिन उन्हें कौओं और कुत्तों से बचाने के इंतजाम नहीं करने वालों पर रिपोर्ट दर्ज क्यों नहीं कराई जा रही है यह बड़ा सवाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.............................................................
फोटो-24,गोशाला को लेकर पुवायां में तहसीलदार को ज्ञापन देते बीडीसी संघ के प्रदेश अध्यक्ष
00000000000000000
बीडीसी संघ ने सौंपा तहसीलदार को ज्ञापन
गोशाला में मर रही गायों के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
पुवायां। क्षेत्र पंचायत संघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सुधीर त्रिवेदी शनिवार को गोशाला पहुंचे और गायों की स्थित पर चिंता जताई। इसके बाद वह पुवायां पहुंचे और मुख्यमंत्री को संबोधिन ज्ञापन तहसीलदार को देकर कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन देने के समय तमाम बीडीसी और संगठन के जिलाध्यक्ष विपुल शर्मा भी मौजूद रहे। ज्ञापन में मांग की गई है कि जनहित और गो हित में रायपुर पटियात की गोशाला में मौजूद गोवंश को राजकीय गोसदन में भेजा जाए और ट्रस्ट की गोशाला में व्याप्त अनियमितताओं की जांच कराई जाए। ट्रस्ट की गोशाला में पशुओं के लिए भूसा, चारा, दाना और दवाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए और गोशाला के रजिस्ट्रेशन आदि की जांच करने के साथ जिम्मेदार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई जानी चाहिए। ज्ञापन देने के समय उमेश त्रिपाठी, राकेश मिश्रा, रवि शुक्ला, रामविनोद सिंह, प्रभाकर वर्मा, ब्रजेश कुमार, लालाराम, राजपाल वर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
00
अवैध कब्जा कर बनाई गई है गोशाला
तहसीलदार और एसओ को कार्रवाई के निर्देश
पुवायां। खुटार के गांव रायपुर पटियात में जिस भूमि पर गोसेवा आश्रम ट्रस्ट की गोशाला बनी है उस जमीन के गाटा संख्या कुछ हिस्से का पट्टा गांव रायपुर के रामपाल के नाम है। तहसीलदार (न्यायिक) केएम दीक्षित ने अपनी जांच रिपोर्ट में लिखा है कि जिस भूमि पर गोशाला है वह पट्टे से दुगनी भूमि पर बनी है। इससे साफ है कि गोशाला जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाई गई है। जिस भूमि पर अवैध कब्जा है वह वन विभाग की बताई जा रही है। तहसीलदार (न्यायिक) की रिपोर्ट मिलने के बाद एसडीएम ने पट्टे से अधिक भूमि से अवैध कब्जा हटवाकर जमीन को खाली कराने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम ने एसओ खुटार को निर्देश दिए हैं कि पूरे मामले की जांच की जाए और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाए। एसडीएम के आदेश के बाद कार्रवाई की उम्मीद जगी है, लेकिन गायों की लगतार हो रही मौत चिंता की बात है।
00
नहीं हो सकता ट्रस्ट का रजिस्ट्रेशन
पुवायां। पट्टे और अवैध कब्जा कर बनाई गई गोशाला के मामले में रोजाना नए राज खुल रहे हैं। तहसीलदार ने जांच में पाया है कि गोशाला पट्टे की भूमि पर बनी है और शेष भूमि पर अवैध कब्जा है। जबकि नियमानुसार पट्टे की भूमि को लीज और ठेके पर नहीं दिया जा सकता है। अधिवक्ता सुधीर त्रिवेदी का कहना है कि पट्टे की जमीन किसी को भी लीज, ठेके पर नहीं दी जा सकती है। जब पट्टे की भूमि लीज पर नहीं दी जा सकती है तो इस भूमि पर गोसेवा आश्रम ट्रस्ट का रजिस्ट्रेशन कैसे कर दिया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे में पट्टाधारक का पट्टा भी खारिज किया जा सकता है। राजस्व निरीक्षक ने कहा कि पट्टेदार को पट्टा खेती के लिए दिया जाता है, पट्टे की जमीन ठेके पर देने के मामले में कार्रवाई की जा रही है।
00
जिम्मेदार कहिन
फोटो-25 (विधायक चेतराम)
00000000
इस मामले में अधिकारियों से बात कर गायों के उचित इलाज और भूसा आदि की व्यवस्था करने को कहा जाएगा। गायों की खराब स्थित बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जांच के लिए भी कहा जाएगा।
चेतराम विधायक पुवायां
00
फोटो-26 (मोइनुल इस्लाम)
00000000000
गोसेवा आश्रम ट्रस्ट की गोशाला के मामले में खुटार के एसओ को वैधानिक कार्रवाई करने और तहसीलदार को भूमि की पैमाइश करवाकर अवैध कब्जा हटवाने के निर्देश दिए गए हैं। गायों का समुचित इलाज कराया जाएगा।
मोइनुल इस्लाम एसडीएम पुवायां
00
जिन चार गायों का शुक्रवार को इलाज किया गया था उनकी मौत हो गई है। गोशाला में छह गायें गंभीर बीमार होकर मरणासन्न हो गई हैं। सातों गायों का इलाज किया गया, लेकिन इनकी हालत देखते हुए गायों की बचने की उम्मीद नहीं है।

डॉ. विवेक शुक्ला व्यवस्थापक राजकीय गोसदन सिमरा वीरान
00
पट्टे की भूमि गोशाला के लिए देने के मामले में अधिकारियों को रिपोर्ट देकर पट्टा निरस्त कराया जाएगा। पट्टे की भूमि दिखाकर रजिस्ट्रेशन ही गलत है।
हरीसिंह राजस्व निरीक्षक खुटार
00
गोशाला ठीक भूमि पर खुली है। इसमें कोई अनियमितता नहीं है। लोग बेहद दुर्बल और बूढ़ी गायें छोड़ जाते हैं, उन्हीं की मौत हुई है। सर्दी के चलते पशु बीमार हो रहे हैं। यथासंभव इलाज कराया जा रहा है।
मनोज वर्मा, अध्यक्ष गोसेवा आश्रम ट्रस्ट, रायपुर पटियात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed