फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ओसीएफ ग्राउंड पर योग शिविर की तैयारियां शुरू

ओसीएफ ग्राउंड पर योग शिविर की तैयारियां शुरू

Sun, 18 Jun 2017 06:43 PM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 06:43 PM IST
विज्ञापन
ओसीएफ ग्राउंड पर योग शिविर की तैयारियां शुरू
शाहजहांपुर। विश्व योग दिवस पर 21 जून को सामूहिक योग साधना के लिए डीएम नरेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर ओसीएफ के रामलीला ग्राउंड का समतलीकरण कर उसे व्यवस्थित करने का काम रविवार सुबह से शुरू हो गया। जिला पंचायत राज विभाग ने मैदान संवारने के लिए वहां सैकड़ों ग्रामीण सफाई कर्मचारी जुटा दिए हैं।
विज्ञापन

सामूहिक शिविर में कराई जाने वाली यौगिक क्रियाओं में जन सामान्य को दक्ष बनाने के लिए प्रशासन की ओर से कैंट एरिया के छावनी परिषद स्कूल परिसर में पूर्वाभ्यास योग शिविर पहले से लगाया जा रहा है। सामूहिक शिविर में हजारों लोगों की सहभागिता का अनुमान लगाते हुए उसके लिए प्रशासन ने ओसीएफ के रामलीला मैदान का चयन किया है।
विज्ञापन

डीएम ने दो दिन पहले हुई तैयारी बैठक में डीपीआरओ को वहां एक हजार सफाई कर्मचारी भेजकर मैदान की युद्ध स्तर पर सफाई कराने के निर्देश दिए थे। इसके अनुपालन में सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने रविवार सुबह तमाम सफाई कर्मचारी मैदान पर ले जाकर वहां से गिट्टी, कंकड़, शीशे आदि बीनने में जुटा दिया। इस बीच, नगरपालिका परिषद के ईओ मुनेंद्र सिंह राठौर ने जेसीबी भेजकर मैदान को कई स्थानों पर समतल कराया। इस बीच, छावनी परिषद के स्कूल में आयोजित पूर्वाभ्यास योग शिविर मेें जन सामान्य समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed