फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   हवा में उड़ी पॉलिथीन ने डेढ़ घंटे रोकी ट्रेकों की रफ्तार

हवा में उड़ी पॉलिथीन ने डेढ़ घंटे रोकी ट्रेनों की रफ्तार

Tue, 12 Mar 2019 12:51 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 12 Mar 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
हवा में उड़ी पॉलिथीन ने डेढ़ घंटे रोकी ट्रेकों की रफ्तार
शाहजहांपुर/रोजा। हवा में उड़कर मालगाड़ी के इंजन के पावर पैनल और ओएचई (ओवर हेड लाइन) के बीच फंसी पॉलिथीन ने ट्रेनों की रफ्तार रोक दी। करीब डेढ़ घंटे तक डाउन लाइन पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। गंगा-सतलज एक्सप्रेस, बालामऊ पैसेंजर और हिमगिरी एक्सप्रेस को रास्ते में रोकना पड़ा। टॉवर वैगन, ट्रैक रिन्यूवल ट्रेन (टीआरटी) स्टाफ ने मौके पर पहुंच कर ओएचई लाइन दुरुस्त की। तब ट्रेनों का संचालन बहाल हो सका। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार को डाउन लांगहाल मालगाड़ी सुबह करीब 9:30 बजे रोजा जंक्शन पहुंची थी। यह ट्रेन यहां मेन लाइन प्लेटफार्म नंबर दो से गुजर रही थी। इसी दौरान मालगाड़ी के बीच वाले इंजन के पॉवर पैनल में हवा में उड़ रही पॉलिथीन फंस गई। इससे बीच के इंजन ने वर्किंग बंद कर दी। आगे वाले इंजन में लोको पायलट को इस बारे में पता लगा तो उन्होंने पॉवर केबिल और कंट्रेाल को सूचना दी। मालगाड़ी को वहीं पर रोक दिया गया। सूचना पर टीआरटी और टॉवर वैगन स्टाफ पहुंच गया। ओएचई लाइन और पावर पैनल के बीच फंसी पॉलिथीन को हटाने के लिए लाइन शटडाउन लिया गया। 11 बजे तक डाउन ओएचई में सप्लाई बंद रही। इससे रेल यातायात पर सीधा असर हुआ। किसान एक्सप्रेस, हिमगिरी एक्सप्रेस, गंगा-सतलज एक्सप्रेस को रास्ते में रोकना पड़ा। बालामऊ पैसेंजर भी करीब एक घंटे तक आईवीआर सिग्नल पर खड़ी रही। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। 11 बजे के बाद डाउन लाइन पर ट्रेनों का संचालन सामान्य हो सका। स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि ओएचई लाइन में तकनीकी खराबी की वजह से करीब एक घंटे तक संचालन प्रभावित रहा।
विज्ञापन


पिकअप की टक्कर से टूटा क्रॉसिंग का बूम, ट्रेनें प्रभावित
शाहजहांपुर। पिकअप वाहन की टक्कर से बनथरा में रेल क्रॉसिंग नंबर 317 का बूम टूट गया। इससे ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। अप और डाउन रेलगाड़ियों को गेट कॉशन देकर पास किया गया। मामले में आरपीएफ ने अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। क्रॉसिंग के बूम को करीब तीन घंटे में फिर से दुरुस्त किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेढ़ घंटे के बाद रवाना हो सकी रोजा-बरेली पैसेंजर
रोजा। सोमवार को रोजा-बरेली पैसेंजर को रोजा से करीब डेढ़ घंटे देरी से रवाना किया जा सका। ट्रेन को रोजा से रवाना करने का समय सुबह 6:20 बजे है। ट्रेन यहां से रवाना होने वाली थी। इससे पहले इसके इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद इज्जतनगर लोकोशेड का दूसरा इंजन ट्रेन में जोड़ा गया। ट्रेन को करीब डेढ़ घंटे की देरी से 7:55 बजे यहां से रवाना किया जा सका। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed