{"_id":"5c1142c3bdec22414a2b027e","slug":"51544635075-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों ने छापा मारकर पांच गन्ना ट्रॉलियां पकड़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों ने छापा मारकर पांच गन्ना ट्रॉलियां पकड़ीं
Updated Wed, 12 Dec 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफसरों ने छापा मारकर पांच गन्ना ट्रॉलियां पकड़ीं
अवैध रूप से हो रही गन्ना खरीद की शिकायतों पर की गई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
मीरानपुर कटरा। क्षेत्र में लगातार अवैध रूप से हो रही गन्ना खरीद की शिकायतों को लेकर बुधवार को एसडीएम और सीओ ने गन्ना अधिकारी के साथ कई ठिकानों पर छापा मारकर अवैध रुप से भरी पांच ट्रॉलियों को पकड़ कर थाने भेज दिया। अफसरों की इस कार्रवाई से केंद्रों पर अफरा तफरी मच गई।
बुधवार को शाम करीब पांच बजे एसडीएम मोइनुल इस्लाम व सीओ मंगल सिंह रावत के साथ ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक उमाकांत द्विवेदी, मुख्य गन्ना निरीक्षक एसके श्रीवास की टीम जलालाबाद मार्ग स्थित एक बड़े गन्ना माफिया के ठिकाने पर छापा मारा। इस दौरान उन्होंने एक धर्म कांटे पर हो रही खरीद पर खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉलियों को घेर लिया। अधिकारियों और पुलिस को देखकर हड़कंप मच गया। किसान के साथ मजदूर व खरीदार ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़ कर फरार हो गए। पुलिस ने अवैध रूप से भरे जा रहे चार ट्रॉलियों को पकड़ लिया। उसके बाद उन्होंने खैरपुर स्थित एक लकड़ी की टाल पर छापा मारा ।वहां भी एक गन्ने से भरा ट्रॉला पकड़ लिया। लगातार चार घंटे चले अभियान के दौरान अवैध रूप से गन्ना खरीद रहे खरीदारों में हड़कंप मच गया। फिलहाल देर शाम को अधिकारियों के निर्देश पर गन्ने से भरे ट्रॉलियों को थाने लाकर सीज करने की प्रकिया चल रही थी।
----------------
अवैध रूप से गन्ना खरीद रहे बिचौलियों की पांच ट्रॉलियां पकड़ी गई हैं जिन्हें सीज कर मुकदमा दर्ज करवाया जा रहा है।
एसके श्रीवास,मुख्य गन्ना निरीक्षक
------------------------------
आक्रोशित गन्ना किसानों ने जलाया गन्ना
मीरानपुर कटरा। गांव खैरपुर के गन्ना अधिकारियों द्वारा छापामार अभियान चलाने पर गांव खैरपुर में किसान भड़क गए और चीनी मिल अधिकारियों द्वारा कार्रवाई करने को लेकर उन्होंने जमकर नारेबाजी करते हुए गन्ने को जला दिया। किसानों ने आरोप लगाया कि चीनी मिल द्वारा पर्ची न आने पर किसान गन्ने को कहा ले जाए इसलिए मजबूरी में औने पौने दामों में बेचने को मजबूर हैं। इस मौके पर अफजाल हुसैन, मोबिन खान, नाजिम हुसैन, मुजसिम, कमर हुसैन, ताजुद्दीन, रईस अहमद, गंगा चरण, रक्ष पाल, मंसूर मौजूद रहे।