{"_id":"5aa930f84f1c1bc1758b5729","slug":"51521037560-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ बिजली उपभोक्ताओं पर एफआईआर, 56 कनेक्शन काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ बिजली उपभोक्ताओं पर एफआईआर, 56 कनेक्शन काटे
Updated Wed, 14 Mar 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ बिजली उपभोक्ताओं पर एफआईआर, 56 कनेक्शन काटे
शाहजहांपुर। बकाया बिजली राजस्व की वसूली को चलाए जा रहे कनेक्शन चेकिंग अभियान के दौरान पॉवर कारपोरेशन के अभियंताओं के नेतृत्व में गठित टीमों ने शहर के विभिन्न इलाकों में आठ ऐसे कनेक्शन चालू हालत में पाए जो कई माह से बिल जमा नहीं किए जाने पर काट दिए गए थे। ऐसे सभी मामलों को बिजली की चोरी मानते हुए संबंधित उपभोक्ताओं के विरुद्ध क्षेत्रीय थानों में विद्युत अधिनियम की विविध धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
इस बीच, एक लाख रुपये और इससे अधिक राजस्व के बकाएदार उपभोक्ताओं पर सख्ती कर उनके कनेक्शन काटने का अभियान मंगलवार को भी जारी रहा। पॉवर कारपोरेशन के अधिशासी अभियंता (शहर) विवेक पटेल ने बताया कि कुल 56 कनेक्शन काटकर उनके सर्विस केबिल जब्त किए गए और इनमें एक लाख रुपये से अधिक बकाया के 16 कनेक्शन शामिल हैं। एक्सईएन सिटी के अनुसार अवैध रूप से बिजली उपभोग के मामलों में अब तक 36 उपभोक्ताओं के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान तमाम उपभोक्ताओं ने 24 लाख रुपये बकाया राजस्व जमा करके अपनी रसीदें कटाईं।