{"_id":"5a4868204f1c1b0a788b5c3a","slug":"51514694688-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई घाट माघ मेला में निशुल्क होगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाई घाट माघ मेला में निशुल्क होगा प्रवेश
Updated Sun, 31 Dec 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढाई घाट माघ मेला में निशुल्क होगा प्रवेश
शाहजहांपुर। डीएम अमृत त्रिपाठी के आदेशानुसार जिला पंचायत ने जलालाबाद के ढाई घाट गंगा तट पर लगने वाले माघ मेला राम नगरिया श्रद्धालुओं के वाहनों का प्रवेश निशुल्क कर दिया है।
हाल ही में ढाई घाट मेला स्थल भ्रमण के दौरान वहां के ग्रामीणों और दुकानदारों ने डीएम को बताया था कि प्रवेश द्वार पर वाहनों से शुल्क लिए जाने के कारण वहां जाम के साथ अन्य अव्यवस्थाएं उत्पन्न होने से श्रद्धालुओं को असुविधा होती है और कोई भी अप्रिय घटना होने का अंदेशा बना रहता है। इस पर डीएम ने साथ मौजूद जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी शिशुपाल सिंह यादव को प्रवेश शुल्क नहीं लिए जाने के कड़े निर्देश दिए थे। अपर मुख्य अधिकारी ने बताया कि मेला रामनगरिया में श्रद्धालुओं की परेशानी को ध्यान में रखते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव ने प्रवेश द्वार का ठेका निरस्त कर मेला में आवागमन के लिए प्रवेश निशुल्क कर दिया गया है।