फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   कार्रवाई से खौफ, गंदगी देख भड़के सीएमओ

कार्रवाई से खौफ, गंदगी देख भड़के सीएमओ

Wed, 06 Sep 2017 08:07 PM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 08:07 PM IST
विज्ञापन
कार्रवाई से खौफ, गंदगी देख भड़के सीएमओ
शाहजहांपुर। गोरखपुर और फर्रुखाबाद के सरकारी अस्पतालों में बच्चों की मौत की घटना पर हुई कार्रवाई ने स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ा दी है। बुधवार को सीएमओ ने जिला अस्पताल पहुंचकर एसएनसीयू, एनआरसी का निरीक्षण करने के साथ ही ओपीडी में औषधि वितरण कक्ष का भी जायजा लिया। हालांकि यहां पर उन्हें सब-कुछ ठीक मिला, लेकिन गंदगी देखकर भड़क गए। कहा, इस व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। सीएमओ डॉक्टर आरपी रावत बुधवार दोपहर लगभग 1:30 बजे जिला अस्पताल पहुंचे, यहां उन्होंने सीएमएस डॉ. केशव स्वामी के साथ महिला चिकित्सालय में सघन शिशु चिकित्सा कक्ष का निरीक्षण किया। मशीन पर मौजूद बच्चों के बारे में जानकारी करने के साथ ही उनके स्वास्थ्य और उपचार के बारे में जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि उपचार के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही न की जाए। इसके बाद उन्होंने उस वार्ड को भी देखा जहां कुपोषित बच्चे रखे जाते हैं। उन्होंने यहां ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ से बच्चों के स्वास्थ्य और उनके खान-पान व मैन्यू के बारे में भी जानकारी ली। उन्हें यहां सब कुछ अपडेट मिला। इसके बाद वह ओपीडी पहुंचे और सीधे दवा वितरण कक्ष में दवाइयों का वितरण देखा और दवाइयां किस कंपनी और किस स्तर की हैं, यह चेक किया। इस दौरान उन्होंने सीएमएस डॉ. केशव स्वामी से भी मरीजों के उपचार पर ध्यान दिए जाने का कहा।
विज्ञापन


मैने जिला अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाएं देखीं और एसएनसीयू और कुपोषित बच्चों वाले वार्ड का भी निरीक्षण किया। इस दौरान सारी व्यवस्थाएं मुकम्मल दिखीं।
विज्ञापन

डॉ. आरपी रावत, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed