फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   वृद्ध को सरिया से पीटकर मार डाला

वृद्ध को सरिया से पीटकर मार डाला

Fri, 04 Aug 2017 06:04 PM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 06:04 PM IST
विज्ञापन
वृद्ध को  सरिया से पीटकर  मार डाला
शाहजहांपुर/ मीरानपुर कटरा। थाना मीरानपुर कटरा के गांव खंडसार में बृहस्पतिवार की शाम बच्चों के बीच हुए विवाद में वृद्ध को सरिया से पीटकर लहूलुहान कर दिया गया। बाद में घायल ने जिला अस्पताल जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने गैरइरादन हत्या में दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
विज्ञापन

गांव खंडसार निवासी 60 वर्षीय पातीराम के पौत्र नौ वर्षीय कुमार शानू का बृहस्पतिवार शाम को खेल-खेल में पड़ोसी ओमपाल के बेटे हम उम्र अतुल से झगड़ा हो गया था। कुमार शानू ने जब घर पहुंच कर झगडे़ की जानकारी दी तो पातीराम शाम लगभग साढ़े सात बजे शिकायत करने अतुल के घर पहुंचे। इस पर अतुल के पिता ओमपाल पुत्र शिवलाल ने शिकायत सुनने के बजाय उल्टा उन्हीं को गालियां देनी शुरू कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर ओमपाल घर से सरिया निकाल लाया और पातीराम पर सरिया से ताबड़तोड़ बार करने शुरू कर दिए। सिर पर सरिया लगने से वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए। गांव के कुछ लोगाें ने उन्हें बचाया। पातीराम को उनके भाई रामविलास ने तिलहर अस्पताल पहुंचाकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पातीराम का बेटा ओमपाल भी अस्पताल पहुंच गया। मामले की तहरीर पुलिस को दिए जाने के बाद घर वाले उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन इससे पहले रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टर नेे पातीरात को मृत घोषित कर दिया। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से आरोपी फरार है।
विज्ञापन

लापरवाही में चली गई जान
ओमपाल ने बताया कि घटना के समय वह दूसरे गांव में मजदूरी पर गया था। उसके पिता पातीराम को चाचा रामविलास परिवार के अन्य लोगों के साथ रात आठ बजे उन्हें तिलहर अस्पताल लेकर पहुंचे। मोबाइल पर सूचना मिलने पर डॉक्टरों ने उपचार करने के बजाय पिता को पहले थाने ले जाने को कहा। वह पिता को थाने ले गए। यहां घटना के बारे में पूछताछ व लिखा-पढ़ी में एक घंटे का समय लगा दिया। इस दौरान उसके पिता थाने पर ही घायल अवस्था में पड़े रहे। बाद में पुलिस ने पिता को मीरानपुर कटरा अस्पताल भिजवाया। यहां अस्पताल में कोई स्टाफ मौजूद नहीं था, तब वह पिता को लेकर तड़के लगभग तीन बजे जिला अस्पताल पहुंचा। जहां डॉक्टर ने पिता को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला मारपीट का था। इसलिए पातीराम की तरफ से ओमपाल के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली गई थी। बाद में पातीराम की जिला अस्पताल जाते समय मौत हो गई। मुकदमा गैर इरादतन हत्या में तरमीम कर दिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
प्रवेश सिंह, थानाध्यक्ष मीरानपुरकटरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed