फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   हेलमेट पहनो, जान बचाओ

हेलमेट पहनो, जान बचाओ

Sat, 29 Jul 2017 11:42 PM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
हेलमेट पहनो, जान बचाओ
फोटो-12
विज्ञापन

हेलमेट पहनो, जान बचाओ
यातायात पुलिस ने रैली निकालकर दोपहिया वाहन चालकों को किया जागरुक
चौपहिया वाहन चलाने वालों को भी सीट बेल्ट लगाने की दी नसीहत
रैली के बाद चेकिंग में 30 वाहनों का चालान, छह हजार का वसूला जुर्माना

अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर।
दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के लिए जागरुक करने के उद्देश्य से शनिवार को यातायात पुलिस ने रैली निकाली। रैली का शुभारंभ सीओ सिटी ने किया। खिरनीबाग चौराहे से प्रारंभ हुई रैली में सबसे आगे बाइक पर सवार यातायात पुलिस के जवान चल रहे थे, वहीं पीछे चौपहिया वाहन पर सवार ट्रैफिक इंचार्ज विपिन शुक्ला लोगों को जागरुक करने वाले स्लोगन सुना रहे थे। खिरनीबाग से रैली जेल रोड होते हुए अंटा चौराहे पहुंची और यहां से अंजान चौकी होकर घंटाघर। यहां कुछ देर रुक कर टीएसआई ने लोगों को हेलमेट लगाने की नसीहत देते हुए कहा कि हेलमेट पहनो, जान बचाओ, सिर सुरक्षित, तो सब सुरक्षित। उन्होंने चार पहिया वाहन चलाने वालों को भी सीट बेल्ट लगाने की सलाह दी। रैली यहां से निकलकर लाल इमली चौराहे होते हुए टाउनहॉल स्थित पार्क से होकर सदर बाजार थाना गेट से निकलकर खिरनी बाग चौराहा पहुंचकर समाप्त हुई। रैली के दौरान जगह-जगह रुककर लोगों को जागरुक किया गया। रैली निकालने के बाद चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें 30 वाहनों का चालान किया गया और छह हजार रुपये का जुर्माना भी वसूल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed