{"_id":"59395c884f1c1b486e8b4584","slug":"51496931464-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को फसल का उचित मूल्य दिलाना ही उद्देश्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को फसल का उचित मूल्य दिलाना ही उद्देश्य
Updated Thu, 08 Jun 2017 07:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर।
प्रदेश के सहकारिता मंत्री मुकुट विहारी वर्मा का नगर आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार हर क्षेत्र में तेजी से काम कर रही है। किसानों को उनकी उपज का वाजिब मूल्य दिलाना सरकार का मकसद है। इस बार शाहजहांपुर में गेहूं की रिकार्ड सरकारी खरीद की गई है।
लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में सहकारिता मंत्री ने कहा कि शाहजहांपुर में इस बार 17 लाख क्विंटल गेहूं की खरीद की गई, जो गत वर्षों की तुलना में दो गुना से ज्यादा है। खुशी की बात यह है कि किसानों को भुगतान भी किया जा चुका है। सरकार का उद्देश्य किसानों को फसल का उचित मूल्य समय पर दिलाना है। प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त किया जा रहा है। यह काम 15 जून तक पूरा कर लिया जाएगा।
एक सवाल के जवाब में सहकारिता मंत्री ने कहा कि कोई भी अपराधी सरकार की नजरों से बच नहीं सकता। उसकी जगह सिर्फ जेल में है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह शासन की मंशानुरूप विकास कार्य कराएं और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। इससे पूर्व तिलहर विधायक रोशनलाल वर्मा, भाजपा जिला महामंत्री डीपी सिंह, राजेश गुप्ता, पवन सिंह, डॉ. विजय जौहरी, पूर्व ब्लाक प्रमुख महेंद्र पाल, गुड्डू पहलवान आदि ने सहकारिता मंत्री का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया।