फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   500 rupees fine will be imposed for not taking the bus to the airport

तिलहर बस अड्डे के अंदर रोडवेज बस न ले जाने पर 500 रुपये का लगेगा जुर्माना

Sun, 17 Apr 2022 12:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
500 rupees fine will be imposed for not taking the bus to the airport
तिलहर। परिवहन निगम के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी एसके निगम ने शाहजहांपुर डिपो के चालक-परिचालकों को तिलहर रोडवेज अड्डे पर बसें न ले जाने पर 500 रुपये का जुर्माना लगाने की हिदायत दी है। उन्होंने डिपो की सभी बसों के ठहराव अड्डे पर करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बस अड्डे पर बसों का ठहराव न कर चालक बाइपास से ही निकल जाते हैं। अमर उजाला में खबर छपने के बाद तिलहर रोडवेज पर शाहजहांपुर डिपो की बसों को न ले जाने को लेकर वरिष्ठ केंद्र प्रभारी एसके निगम ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन प्रभारी ओमप्रकाश और रवि सक्सेना से बसों के स्टॉपेज की जानकारी ली। कहा कि शाहजहांपुर डिपो की सभी बसों के स्टॉपेज रोडवेज के अंदर सुनिश्चित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जो भी चालक परिचालक बसों को अंदर नहीं लाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए 500 जुर्माना किया जाएगा।
विज्ञापन

केंद्र प्रभारी ने स्टेशन इंचार्ज को निर्देशित किया कि वह रोडवेज बस स्टॉप के आगे फलों के ठेले लगाने वालों के खिलाफ लिखित में कार्रवाई करें और इसकी सूचना अधिकारियों को दें। स्टेशन इंचार्ज रवि सक्सेना ने बताया कि बृहस्पतिवार को 15 बसों का स्टॉपेज हुआ है। वरिष्ठ केंद्र प्रभारी एसके निगम ने बताया कि तिलहर रोडवेज पर सुबह आठ से शाम चार बजे तक स्टेशन इंचार्ज की ड्यूटी लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed