{"_id":"640e25de71d5f3ca1a0622f4","slug":"50-percent-grant-will-be-given-for-storing-potatoes-in-other-districts-shahjahanpur-news-c-4-1-91338-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दूसरे जिलों में आलू भंडारित करने पर मिलेगा 50 प्रतिशत अनुदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दूसरे जिलों में आलू भंडारित करने पर मिलेगा 50 प्रतिशत अनुदान
Mon, 13 Mar 2023 12:49 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 13 Mar 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। आलू उत्पादकों को राहत देने के लिए जिले में ऑपरेशन ग्रीन योजना प्रभावी कर दी गई है। इसका उद्देश्य मंडियों से लेकर खुले बाजार तक में आलू की भारी आवक के चलते शीतगृह संचालकों को भंडारण शुल्क में बढ़ोतरी करने से रोकना है। जिला उद्यान अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि इस योजना के तहत जो किसान अपना आलू दूसरे जिलों के शीतगृहों में भंडारित करेंगे, उन्हें भंडारण शुल्क पर 50 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। इसके लिए उन्हें खाद्य प्रसंस्करण विभाग के वेब पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा।
उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत किसानों, कृषक समूहों (एफपीओ), सहकारी समितियां, खाद्य प्रसंस्करण कर्ता, लाइसेंसशुदा कमीशन एजेंटों व निर्यातकों के न्यूनतम 100 किमी और राज्य विपणन संघ व फुटकर व्यवसायियों के न्यूनतम 250 किमी तक आलू भंडारण करने पर जो लागत आएगी, उस पर 50 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा। जिले में 31 शीतगृहों में कुल भंडारण क्षमता 1.91 लाख टन है। इनमें अभी 56000 टन आलू भंडारण का स्थान खाली है। किसानों को आलू भंडारण में किसी तरह की समस्या आती है तो वह विकास भवन स्थित उद्यान विभाग के कार्यालय अथवा उनके मोबाइल नंबर 7895911097 पर संपर्क कर सकते हैं। संवाद