फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   5 tabligi jamaati send to jail

क्वारंटीन अवधि पूरी होने पर गिरफ्तार किए गए पांच जमाती

Tue, 05 May 2020 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
5 tabligi jamaati send to jail
भावलखेड़ा। दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में शामिल होकर लौटे पांच और तब्लीगी जमातियों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर अजीजगंज स्थित अस्थाई जेल में दाखिल कर दिया है। इन पांचों को थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र से पकड़ा गया गया था और क्वारंटीन अवधि पूरी होने के बाद यह कार्रवाई की गई है। इससे पहले थाईलैंड के नौ और तमिलनाडु के दो जमातियों समेत उनके एक सहयोगी को भी जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

दो अप्रैल को सराय काईयां चौकी प्रभारी शैलेंद्र कुमार ने फराज हुसैन निवासी मोहल्ला दलेलगंज, अदनान निवासी मोहल्ला ख्वाजा फिरोज, आफाक निवासी मोहल्ला ख्वाजा फिरोज, मंसूर अली निवासी गांव मिश्रीपुर और अदनान निवासी मोहल्ला फत्तेपुर रेती को गिरफ्तार किया था। सभी आरोपी दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में हुई तब्लीगी जमात में शामिल होकर लौटे थे। आरोपियों के खिलाफ चौकी प्रभारी की ओर से धारा 188, 269, 270, 271 2/3 महामारी अधिनियम 1805 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इन सभी को अजीजगंज स्थित शेल्टर होम में क्वारंटीन किया गया था। इनकी रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद छह अप्रैल को सभी को घर में क्वारंटीन कर दिया गया। क्वारंटीन अवधि पूरी होने के बाद सोमवार को मामले की विवेचना कर रहे फत्तेपुर चौकी प्रभारी दिलीप सिंह चौहान ने इन पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। राजकीय मेडिकल कॉलेज में मेडिकल परीक्षण के बाद इन्हें मोहल्ला अजीजगंज स्थित अस्थाई जेल में दाखिल करा दिया गया है।
विज्ञापन

थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र में पकड़े गए पांच जमातियों को दो अप्रैल को पकड़ा गया था। उन्हें अजीजगंज स्थित शेल्टर हाउस में क्वारंटीन कराया गया। सोमवार को यह अवधि पूर्ण होने के बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार करके अजीजगंज में स्थित अस्थाई जेल में भेज दिया है। - दिनेश त्रिपाठी, एएसपी सिटी, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed