फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   5 hours of power failure during pole shifting

पोल शिफ्टिंग के दौरान दो उपकेंद्रों के पांच घंटे बंद रहे सभी फीडर

Mon, 01 Aug 2022 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
5 hours of power failure during pole shifting
शाहजहांपुर। 33 केवी ककरा उपकेंद्र की मेन इनकमिंग लाइन का पुराना खंभा बदले जाने के दौरान शहर के गोविंदगंज और ककरा उपकेंद्र से जुड़े इलाकों के लोगों को शनिवार रात करीब पांच घंटे तक बिजली संकट का सामना करना पड़ा। निगोही रोड पर नया खंभा लगाने का काम दिन में शुरू कर हुआ, लेकिन शाम करीब सात बजे पुराने पोल की लाइन हटाने के दौरान कर्मचारियों को कई बाधाओं का सामना करना पड़ा। रात 11 बजे के बाद बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी।
विज्ञापन

ककरा कलां की 33 केवी मेन इनकमिंग लाइन पुवायां मार्ग पर पैना स्थित 220 केवी उपकेंद्र से सेना के चांदमारी मैदान और निगोही मार्ग को क्रॉस करके निकाली गई है। निगोही मार्ग पर इस लाइन का एक पोल नीचे से गलकर जर्जर हो चुका था। ककरा उपकेंद्र के प्रभारी अवर अभियंता सत्यपाल सिंह ने शनिवार दोपहर बाद से नया पोल चिह्नित स्थान पर लगवाने का काम शुरू कराया।
विज्ञापन

शाम पांच बजे तक यह काम पूरा होने के बाद पुराने पोल और उसकी लाइन हटाने का काम शुरू कराने के लिए शाम करीब छह बजे पैना उपकेंद्र से शट डाउन लिया गया, लेकिन इस काम में 33 केवी लाइन के नीचे से निकली गोविंदगंज उपकेंद्र के टाउनहाल फीडर की 11 केवी लाइन आड़े आ गई। इस पर गोविंदगंज उपकेंद्र के प्रभारी अवर अभियंता जयंत गोस्वामी ने यह लाइन भी बंद करा दी। बाद में नए पोल पर तार खींचकर 33 केवी लाइन टेस्ट की गई तो वह ट्रिपिंग से बंद होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर लाइन की दोबारा जांच करने से पता चला कि पीपल के एक पेड़ की कुछ डालियां लाइन के तार से टकरा रही हैं और इससे शॉर्ट सर्किट की समस्या हो रही है। जेई सत्यपाल के अनुसार अंधेरा होने के कारण लाइन चेक करने और पेड़ की डालें छटवाने में काफी वक्त लग गया। रात 11 बजे के बाद दोनों लाइनें चालू कर दी गईं, लेकिन ट्रिपिंग की समस्या रविवार को भी दिन भर बनी रही।
इन इलाकों में बना रहा संकट
गोविंदगंज, रूफसचरन लेन, डीएम कंपाउंड कॉलोनी, टाउनहाल, खिरनीबाग (आंशिक), लाल इमली चौराहा, आवास विकास कॉलोनी (आंशिक), पीली मस्जिद, सदर बाजार (आंशिक), निगोही रोड, ऐमनजई जलालनगर, ईदगाह तिराहा, बीबीजई, सुभाषनगर, प्रोफेसर कॉलोनी, मामुड़ी, ककरा कलां, ककरा खुर्द, हद्दफ, रंगीन चौपाल, महमंद जगला, लोहारों का चौराहा, आनंदपुरम कॉलोनी, अलीजई (आंशिक), मदराखेल, विश्वकर्मा चौक, आजादपुरम, तिलहरजई आदि क्षेत्रों के हजारों घरों के लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा।

ट्रांसफॉर्मर फुंकने से अंधेरे में डूबा बाराकलां गांव
बाराकलां (कलान)। बाराकलां गांव में लगा ट्रांसफार्मर चार दिन पहले फुंक गया था। गांव के जुगल किशोर, अजय मिश्रा ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर से करीब तीन सौ घरों में बिजली आपूर्ति होती है। लोगों को गर्मी में भीषण दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। फिर भी अभी तक ट्रांसफॉर्मर बदलने की जरूरत नहीं समझी गई है। कलान उपकेंद्र के जेई ने बताया कि खराब ट्रांसफॉर्मर ठीक कराने के लिए प्रपत्र तैयार किए हैं और जल्द नया ट्रांसफॉर्मर लग जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed