{"_id":"68eff34d8ca0aaa8e50db198","slug":"47-thousand-rupees-were-stolen-on-the-pretext-of-a-liftno-complaint-was-lodged-at-the-police-station-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-155204-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: लिफ्ट के बहाने उड़ाए 47 हजार रुपये...थाने में नहीं दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: लिफ्ट के बहाने उड़ाए 47 हजार रुपये...थाने में नहीं दी तहरीर
विज्ञापन
रोजा। मुसीबत में बताकर युवक ने ग्रामीण से लिफ्ट मांगी, फिर रास्ते में जेब काटकर 47 हजार रुपये उड़ा दिए। घर जाकर बुजुर्ग को घटना की जानकारी हुई। शर्मिंदगी में वह शिकायत करने थाने नहीं गया। वहीं, पुलिस कार्रवाई के लिए तहरीर का इंतजार कर रही है।
गांव जमुही निवासी राजेंद्र सिंह ने बताया कि अपनी जमीन उद्योगपति के हाथ बेच दी थी। इसका बैनामा करने सोमवार को कचहरी गए। जल्दबाजी में अपना आधार कार्ड घर पर भूल गए। रुपयों की आवश्यकता होने पर खरीदार से पचास हजार रुपये लिया। तीन हजार की उधारी चुकाई। खरीदार से कहा कि जब पेमेंट देना तब 50 हजार रुपया काट लेना। इसके बाद मोपेड से घर के लिए चल दिए।
राजेंद्र सिंह ने बताया कि रोजा अड्डे के पास पुराने रेलवे ओवर ब्रिज पर दो युवक बाइक के साथ खड़े थे। उन्होंने रोककर कहा कि हम बहुत परेशानी में हैं। जमुका दोराहे पर एंबुलेंस खड़ी है। वहां तक छोड़ दो। इस बीच एक युवक मोपेड पर बैठ गया। कार के शोरूम के सामने पीछे बैठे युवक ने मोपेड रुकवाई। एंबुलेंस किसी दूसरे रास्ते से चले जाने की बात कहते हुए मोपेड से उतर गया।
विज्ञापन
घर पहुंचकर जेब में हाथ डाला जो जेब कटी हुई थी। शर्मिंदगी महसूस होने की वजह से थाने में सूचना नहीं दी। कार्यवाहक थाना प्रभारी गंगा सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। शिकायती पत्र मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।