{"_id":"5c5097a5bdec225eb65deeb5","slug":"41548785573-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोसदन में एक हजार गायों को पाले जाने की होगी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोसदन में एक हजार गायों को पाले जाने की होगी व्यवस्था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोसदन में एक हजार गायों को पाले जाने की होगी व्यवस्था
पुवायां (शाहजहांपुर)। छुट्टा घूम कर फसल बर्बाद कर रहे गोवंशीय के चलते किसानों के गुस्से को देखते हुए प्रशासन खुटार के गांव सिमरा वीरान स्थित राजकीय गोसदन में एक हजार गायों के रहने की व्यवस्था करेगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। यहां टीन शेड डलवाया जाएगा। प्रशासन इस व्यवस्था के लिए कुछ जन सहयोग भी लेगा।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने आवारा घूम रहे पशुओं को रखे जाने के लिए ब्लॉक और गांव सभा स्तर पर गोशाला बनाने के निर्देश दे रखे हैं। पुवायां तहसाील में नगर पालिका की ओर से बनाए गए कान्हा पशु आश्रय में गायों को रखा भी गया है। खुटार से भी तमाम गायों को यहां लाकर रखा गया है। इसके अलावा गांव फत्तेपुर में भी अस्थाई गोशाला बनाई गई है। इसके बाद भी क्षेत्र के लोग छुट्टा घूम रहे मवेशियों से खासे परेशान हैं। झुंड में पहुंच कर ये गोवंशीय किसानों के मेहनत से उगाई गई फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
खुटार और बंडा क्षेत्र में आवारा पशुओं से किसान परेशान हैं। इसके चलते किसान विरोध के रूप में फसल नुकसान करने वाले इन पशुओं को कभी स्कूल तो कभी अस्पताल में बंद कर शासन-प्रशासन का ध्यान अपनी समस्या की ओर खींच रहे हैं। हालांकि ऐसा करने के चलते कई किसानों पर मुकदमे भी दर्ज हो चुके हैं, लेकिन परेशान किसानों की समस्या का स्थाई समाधान अभी तक नहीं हो सका है। इससे क्षेत्र के किसानों में शासन प्रशासन के खिलाफ गुस्सा भी है। किसान लगातार इसकी शिकायतें भी शासन प्रशासन से कर रहे हैं। इस तरह की मिल रही शिकायतों पर डीएम ने एसडीएम को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। मंगलवार को एसडीएम सत्यप्रिय सिंह राजस्वकर्मियों के साथ गोसदन पहुंचे और गोसदन के व्यवस्थापक विवेक शुक्ला और तमाम अन्य लोगों केे साथ बैठक कर इसकी जानकारी देने के साथ राजकीय गोसदन के पास टीन शेड डालवाने के निर्देश दिए। मंगलवार को ही टीन शेड के लिए जमीन की पैमाइश की गई और अन्य व्यवस्थाओं का आंकलन किया गया।
विज्ञापन
000
राजकीय गो सदन के पास एक हजार गायों के रखने की व्यवस्था टीन शेड डाल कर की जाएगी। प्रशासन ने इसकी सभी तैयारी लगभग पूरी कर ली है। पैमाइश का कार्य भी पूरा हो गया है। इससे आवारा घूम रहे पशुओं की समस्या से निजात मिल सकेगी। टीन शेड डलवाने और गायों को रखने के लिए जन सहयोग भी लिया जाएगा।
सत्यप्रिय सिंह, एसडीएम
000
सीडीओ ने किया फत्तेपुर में गोसदन का निरीक्षण
पुवायां। सीडीओ प्रेरणा शर्मा ने मंगलवार को पुवायां के गांव फत्तेपुर में बनाई जा रही गोशाला का निरीक्षण किया। सीडीओ ने बीडीओ को निर्देश दिए गए गोशाला में चरनी बनवाने के साथ ही चारे की व्यवस्था भी की जाए और क्षेत्र में घूम रही गायों को गोशाला में लाकर रखा जाए। सीडीओ ने कहा कि आवारा घूम रहे पशुओं को लेकर शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। पशुओं को गोशाला में रखे जाने से किसानों की फसलों का नुकसान होने की शिकायतें कम हो सकेगी।
000
घुमंतू गोवंश एक सप्ताह में गो संरक्षण केंद्र में हों: डीएम
मिर्जापुर। डीएम अमृत त्रिपाठी ने गांवों में घुमंतू गोवंश को स्वच्छंद विचरण करते देख एसडीएम व बीडीओ को एक सप्ताह में गो संरक्षण केंद्र में संरक्षित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
बता दें कि हजारों की संख्या में स्वच्छंद विचरण कर रहे घुमंतू गोवंश से रोजाना सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल नष्ट हो रही है। जिससे किसानों में प्रशासन के खिलाफ भारी रोष है। रविवार की रात में कुतुलूपुर गांव के रामनिवास कोरी की बटाई पर बोई आठ बीघा गेहूं की फसल घुमंतू गोवंश ने पूरी तरह नष्ट कर दी। जिससे सदमे में आया रामनिवास अस्पताल में भर्ती है।
000
निर्माणाधीन गोशाला स्थल का डीएम ने किया निरीक्षण
जलालाबाद। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत चिलौवा के कोला धनुनगला पुलिया हरदोई बार्डर स्थित निर्माणधीन गोशाला का डीएम अमृत त्रिपाठी ने मंगलवार को निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि पशुओं को चरी हेतु चिह्नित जमीन की चारों ओर बैरीकेडिंग कर ली जाए। गोशाला में पशुओं के लिए पानी एवं लाईट की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने गोशाला के चारों ओर प्लांटेशन भी कराने के निर्देश दिए। ब्यूरो
----------------
गोशालाओं का निर्माण एक हफ्ते में करें पूर्ण
तिलहर। मंगलवार को एसडीएम मोइनुल इस्लाम ने लेखपालों और ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों की बैठक में तहसील क्षेत्र के सभी न्याय पंचायतों में जल्द गोशालाओं का निर्माणकार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। एसडीएम मोइनुल इस्लाम ने बताया कि एक सप्ताह में तिलहर के गांव रुजवारी, खुदागंज के गांव कटैय्या, जैतीपुर के गांव मरैना व अमीपुरसंडा और निगोही के गांव चकबरैचा में निर्माणाधीन गोशालाओं का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि तहसील क्षेत्र के सभी 33 न्याय पंचायतों में गोशालाओं का निर्माण किया जाना है। इस मौके पर डीआरडीए के परियोजना निदेशक चंद्रशेखर भी मौजूद रहे।
--