फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   बुखार ने 14 और लोगों की ले ली जान

बुखार ने 14 और लोगों की ले ली जान

Mon, 17 Sep 2018 01:59 AM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
बुखार ने 14 और लोगों की ले ली जान
शाहजहांपुर। जिले में बुखार का प्रकोप दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। शनिवार को जिले में अलग-अलग स्थानों पर बच्चों समेत 14 लोगों की मौत हो गई। अकेले कलान तहसील क्षेत्र में सात लोगों की जान चली गई, वहीं निगोही में भी दो सगी बहनों समेत तीन और खुदागंज के मोहल्ला रामेश्वरगंज गौटिया में एक लड़की ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव गुवारी निवासी लालाराम के 12 वर्षीय बेटे अमन, रोजा की न्यू चर्च कॉलोनी निवासी राजपाल की 11 वर्षीय बेटी शिवानी,कांट के गांव कमलनैनपुर निवासी कृष्णकांत की छह वर्षीय बेटी नैना ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कलान के गांव कादराबाद सफाई कर्मचारी सर्वेश गौतम की पत्नी 36 वर्षीय सुशीला देवी को दो दिन पहले बुखार आया था। झोलाछाप से इलाज में सुधार नहीं होने पर बदायूं ले जाते समय शुक्रवार देर रात मौत हो गई। पंचदेवरिया गांव निवासी 41 वर्षीय हरिपाल को चार दिन पहले बुखार आया। हालत बिगड़ने पर परिजन बदायूं ले जा रहे थे कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह के गांव खजुरी में बुखार से 40 वर्षीय राजकुमारी पत्नी जदुन्नाथ, 45 वर्षीय रोशन, 60 वर्षीय रामदुलारे, 43 वर्षीय रामवीर, 15 वर्षीय दीपू पुत्र रविंद्र की शुक्रवार को बुखार से मौत हो गई। निगोही क्षेत्र के गांव खेरासंडा निवासी रघुनंदन की दो वर्षीय पुत्री कांती, पांच वर्षीय कंचन की मौत हो गई। कंचन की सात वर्षीय बहन सुनैना बुखार से तप रही है। गांव डेलखेरा निवासी शमशाद का एक वर्षीय पुत्र अनमता की भी बुखार ने जान ले ली। खुदागंज के मोहल्ला रामेश्वरगंज गौटिया निवासी श्रीपाल की 14 वर्षीय पुत्री छंगो को तीन दिन से बुखार आ रहा था। शनिवार शाम परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल जा रहे थे रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


दर्जनों गांव में सौ से अधिक लोग बुखार में तप रहे
निगोही। गांव डेलखेरा में अताउल्ला खां की सात वर्षीय पुत्नी अलादी, राजेश, मोहम्मद इकबाल व उनकी एक वर्षीय पुत्री नाबिया, शमशुल व उनकी पुत्री आशमीन, नबी मोहम्मद का पुत्र मोहसीन, शहबाज, शायल, शाजिद का पुत्र यान, सुनहरा सहित सौ लोग बुखार की चपेट में हैं। इसके अलावा गांव भुंडी, ऐठापुर, कलेनापुर, अंडखेरा, गंगाजमुनी, शहजादपुर, बरीलालपुर सहित दर्जनों गांवों में सैकड़ों लोग बुखार से पीड़ित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क किनारे गांवों में ही हो रहा कैंप
जलालाबाद। बाढ़ से घिरे रहे गांवों में फैल रहे बुखार व अन्य तरह के संक्रामक रोगों से ग्रामीण परेशान हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की टीमें तमाम गांवों में शिविर लगाकर दवाइयां आदि बांट रही हैं, लेकिन यह टीमें ज्यादातर रोड के पास वाले गांवों में ही पहुंच रहीं हैं। मौजूदा समय उइला, संगाहा, रैपुरा, कुंडरा, काजबोझी, कोना याकूबुपर आदि गांवों में तमाम लोग बुखार, खांसी व खुजली जैसे रोगों से पीड़ित हैं। कोना याकूबुपर के प्रधान श्याम किशोर अग्निहोत्री ने सीएमओ से शिकायत की, तब डिप्टी सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल, डॉ. पारुल टीम के साथ वहां पहुंचे और मरीजों की जांच पड़ताल कर उन्हें दवाइयां वितरित कीं। पूरे गांव में दवा का छिड़काव कराया।


267 मरीजों का क्षय रोग परीक्षण किया
तिलहर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से क्षय रोगी खोजो अभियान के तहत 26 टीमों ने डोर टू डोर जाकर अभियान चलाया। इस दौरान 267 मरीजों का परीक्षण किया गया। टीबी रोग पर्वेक्षक सचिन गुप्ता ने बताया कि 4 से 14 सितंबर तक डोर टू डोर अभियान चलाया गया था। जिसमें 16 नए मरीज भी चिह्नित किए गए। इस दौरान प्रमोद कुमार वर्मा, शिवपाल सिंह कनौजिया, प्रशांत श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed