फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Worker dies after tank falls on him

मजदूर पर गिरा मशीन का टैंक,मौके पर हुई मौत

Sun, 17 Jun 2018 12:29 AM IST
Updated Sun, 17 Jun 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
Worker dies after tank falls on him
deadbody
शनिवार सुबह मकान में लिंटर के लिए मौरंग, सीमेंट और बजरी मिलाने वाली मशीन का टैंक मजदूर पर गिर गया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। परिवार के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम आलमगंज निवासी केशव लिंटर के लिए मौरम, सीमेंट ,बजरी मिलाने वाली मशीन के साथ ठेके पर लिंटर डालने का काम करता है। शनिवार सुबह केशव अपनी मशीन और गांव के ही लगभग एक दर्जन मजदूरों को लेकर ग्राम बैरगापुर में सूरजपाल के मकान में लिंटर डालने गए थे। लिंटर डालते समय सुबह करीब 10:30 बजे अचानक मशीन में कुछ खराबी आ गई। जिसे 40 वर्षीय मजदूर अमर सिंह निवासी ग्राम आलमगंज ठीक कर रहा था,कि अचानक मशीन का टैंक उसके ऊपर गिरा जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक अमर सिंह अपने पीछे पत्नी ओमकांती,18 वर्षीय पुत्र विपिन,16 वर्षीय शिवम,14 वर्षीय पुत्री रेनू और 12 वर्षीय पुत्र संदेश को रोता बिलखता छोड़ गए। मृतक के पुत्र विपिन ने बताया कि वह शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाना चाहते हैं। इसलिए पुलिस को घटना की सूचना नहीं दी गई है। रिश्तेदारों के आ जाने के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed