फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   तहसील परिसर में किसानों ने किया गेहूं जलाने का प्रयास

तहसील परिसर में किसानों ने किया गेहूं जलाने का प्रयास

Mon, 11 Jun 2018 11:48 PM IST
Updated Mon, 11 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
तहसील परिसर में किसानों ने किया गेहूं जलाने का प्रयास
तहसील परिसर में किसानों ने की गेहूं जलाने की कोशिश
विज्ञापन

0 सेंटरों पर गेहूं की तौल नहीं होने से ट्रॉली लेकर पहुंचे तहसील
0 एसडीएम ने समझाकर मामला कराया शांत
फोटो-21,पुवायां के तहसील परिसर में खड़ी गेहूं से भरी ट्रॉली। अमर उजाला
फोटो-22,भाकियू के तहसील अध्यक्ष अनिल सिंह यादव से वार्ता करते एसडीएम। अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
पुवायां। पुवायां के सेंटरों पर गेहूं की तौल नहीं होने से परेशान तमाम किसान सोमवार को गेहूं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर तहसील जा पहुंचे और गेहूं जलाने का प्रयास किया। एसडीएम ने बमुश्किल किसानों को शांत किया।
पुवायां तहसील क्षेत्र में इस बार गेहूं खरीद में बड़ी धांधली की गई है। जांच में इस बात का खुलासा भी हुआ और कई अधिकारियों पर गाज भी गिरी, लेकिन इसके बाद भी गेहूं खरीद में कोई सुधार नहीं हुआ। नेताओं के खासमखास कई लोग सेंटरों पर हैंडलिंग ठेकेदार बन बैठे और गेहूं खरीद में इनकी पूरी तरह से मनमानी चलती रही। हालत यह है कि सेंटर बंद होने को आ गए हैं, लेकिन किसान गेहूं लेकर मारा मारा घूम रहा है। अधिकारी भी अब गेहूं खरीद में रुचि नहीं ले रहे हैं, जिस कारण सेंटरों पर बारदाने का अभाव व कई बहाने बनाकर कर गेहूं नहीं खरीदा जा रहा है।
विज्ञापन

गेहूं खरीद नहीं होने से परेशान तमाम किसान सोमवार को भाकियू के तहसील अध्यक्ष अनिल सिंह यादव की अगुवाई में गेहूं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर तहसील परिसर जा पहुंचे और नारेबाजी शुरू कर दी। किसानों ने गेहूं तहसील परिसर में डालकर आग लगाने का प्रयास भी किया। जानकारी पाकर एसडीएम मोइनुल इस्लाम मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाकर शांत किया। किसानों ने कहा कि गेहूं नहीं तौला गया तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
0 एक मंत्री का नाम लेकर धमकाता है सेंटर ठेकेदार
पुवायां। मंडी में लगे एक गेहूं क्रय केंद्र का दबंग ठेकेदार किसानों को अपने सेंटर से भगा देता है। किसानों का आरोप है कि ठेकेदार मंत्रियों का खास होने की धमकी देता है और कहता है कि उसकी मंत्री जी से रोज बात होती है। किसानों को धमकी दी जाती है कि यदि कहीं भी शिकायत की तो सरकारी अभिलेख फाड़ने के आरोप में झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी जाएगी। आरोप है कि इस ठेकेदार ने कुछ वर्षों में सेंटरों का हैंडलिंग ठेका लेकर अकूत संपत्ति अर्जित कर ली है। किसानों ने मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायत कर जांच कराने की मांग की है। विधायक चेतराम से भी सेंटर ठेकेदार की शिकायत की गई है।
00
किसानों का गेहूं तुलवाया जाएगा। सेंटर प्रभारी तौल नहीं करते हैं तो कार्रवाई होगी। किसानों को कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी।
मोइनुल इस्लाम एसडीएम पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed