{"_id":"5b158e924f1c1ba86e8b6597","slug":"41528139410-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव चिकटिया के पास खेत में मिला मृत मोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव चिकटिया के पास खेत में मिला मृत मोर
Updated Tue, 05 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव चिकटिया के पास खेत में मिला मृत मोर
0 वन विभाग की टीम ने पोस्टमार्टम को भिजवाया
अमर उजाला ब्यूरो
बंडा।
राष्ट्रीय पक्षी मोर की संदिग्ध मौत पर वन कर्मियों में खलबली मच गई। जांच के बाद मोर के शव को पोस्टमार्टम कराया गया और विसरा जांच के लिए भेजा जाएगा।
सूचना पर वन दरोगा संजीव सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे, इससे पूर्व पुलिस मोर के शव के पास मौजूद रहकर रखवाली करती रही। वनकर्मियों ने मोर का शव कब्जे में लेने के आसपास के लोगों से पूछताछ की और इसके बाद बंडा के पशु अस्पताल के प्रभारी डॉ. हरिमोहन वर्मा से शव का पोस्टमार्टम कराया। डॉक्टर ने बताया कि पोस्टमार्टम में कोई खास जानकारी नहीं मिलने पर मोर का विसरा जांच के लिए वनकर्मियों को सौंप दिया गया है।
उधर, गांव के लोगों का कहना है कि संभवत: मोर को शिकारियों ने मारा है, लेकिन किसी ने भी मोर को मारे जाते नहीं देखा है। कुछ लोगों का कहना है कि मोर की मौत पानी नहीं मिलने के कारण हुई है। रेंजर रणवीर मिश्रा ने बताया कि मोर की मौत की जानकारी पर टीम को भेजा गया था। जांच कराई जा रही है।