{"_id":"6ae1052b34992d00ca0856b4","slug":"flaws-found-in-the-construction-of-the-municipal-corporation-building-mayor-writes-to-the-cm-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-188584-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: नगर निगम भवन के निर्माण में खामियां मिलीं, महापौर ने सीएम को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: नगर निगम भवन के निर्माण में खामियां मिलीं, महापौर ने सीएम को लिखा पत्र
विज्ञापन
शाहजहांपुर। ककरा स्थित करीब 45 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे नगर निगम भवन में निरीक्षण के दौरान कई खामियां मिलीं। महापौर अर्चना वर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर भवन की तकनीकी समिति से जांच कराने और जिम्मेदार कार्यदायी संस्था पर कार्रवाई की मांग की है।
नगर निगम प्रशासन ने आधे-अधूरे भवन में 24 अगस्त से कार्यालय शुरू कर दिया था। नवरात्र शुरू होने पर महापौर अर्चना वर्मा ने मुख्य अभियंता और पार्षदों के साथ भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान फर्श के टायल्स ऊंचे-नीचे, रेलिंग टूटी, मुख्य द्वार के बाहर रंग-रोगन की गुणवत्ता खराब और लिफ्ट के गड्ढे में पानी भरा मिला। भवन निर्माण में तीन वर्ष से अधिक का अतिरिक्त समय भी दिया जा चुका है और संस्था पर जुर्माना भी लगाया गया है।
कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस के सहायक अभियंता सुनील कुमार ने कहा कि भवन अभी नगर निगम को सौंपा नहीं गया है। इससे पहले पूरी कमियों को दूर करा दिया जाएगा। महापौर अर्चना वर्मा ने कहा कि मिली कमियां क्षमा योग्य नहीं हैं। जांच के आधार पर संबंधित एजेंसी पर कार्रवाई होनी चाहिए।