फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   बजाज चीनी मिल के क्रय केंद्र पर पकड़ी गई घटतोली

बजाज चीनी मिल के क्रय केंद्र पर पकड़ी गई घटतोली

Sun, 10 Dec 2017 08:09 PM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 08:09 PM IST
विज्ञापन
बजाज चीनी मिल के क्रय केंद्र पर पकड़ी गई घटतोली
बंडा (शाहजहांपुर)। बजाज चीनी मिल के पोखरापुर बी एट बलरामपुर क्रय केंद्र पर रविवार को हुई जांच में घटतोली पकड़ ली गई। किसानों ने बताया कि उनसे गन्ना उतरवाई के नाम पर प्रति ट्रॉली सौ रुपये मिल प्रशासन की सहमति से लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पुवायां गन्ना विकास समिति के सचिव आरपी कुशवाहा, अध्यक्ष रामबेटी सिंह, संचालक रामसरन सिंह, अनिल गुप्ता की टीम रविवार को दोपहर बाद पोखरापुर बी एट बलरामपुर क्रय केंद्र पर पहुंची। सेंटर पर गांव टांडा लुकई के किसान श्रीकृष्ण की ट्रॉली को तोल की जा चुकी थी। समिति की गन्ना पर्ची पर वजन 59.60 क्विंटल अंकित किया गया था। उक्त ट्रॉली को फिर से तुलवाया गया तो वजन 65 क्विंटल से अधिक पाया गया। कांटा 65 क्विंटल पर लॉक होने के कारण ट्रॉली का सही वजन पता नहीं चल सका। मौके पर मौजूद किसानों ने बताया कि उन लोगों से मिल की सहमति से प्रति ट्रॉली उतरवाई के नाम पर सौ रुपये लिए जाते हैं। क्रय केंद्र पर मैनुअल कांटा और 10 किलो के बांट पाए गए। 65 क्विंटल पर लॉक होने के कारण बांट से जांच नहीं हो सकी।
विज्ञापन

तौल लिपिक ने टीम को निरीक्षण पुस्तिका नहीं दी, जिस कारण निरीक्षण आख्या को सादे कागज पर दर्ज किया गया। लिपिक ने तोल लाइसेंस और अधिकार पत्र दिखाने से भी इंकार कर दिया। निरीक्षण के समय मिल के अधिकारी पीपी पाल, तोल लिपिक रजनीश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीकृष्ण की ट्राली में 65 क्विंटल से ज्यादा गन्ना था, जिस कारण उसकी ट्रॉली कांटे से उतरवा कर गन्ना करने के बाद तोल कराने को कहा गया था। श्रीकृष्ण ट्रॉली को कांटे से हटा रहा था। इस दौरान समिति के लोग पहुंच गए और जबरिया ट्रॉली को तोल दिया। सभी सेंटरों पर सही से तोल हो रही है। घटतोली का आरोप गलत है।
हेमंत नायक जीएम केन बजाज चीनी मिल मकसूदापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed