फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   जिला कारागार में बंदी ने टैंक में कूद कर जान दी

जिला कारागार में बंदी ने टैंक में कूद कर जान दी

Wed, 06 Dec 2017 10:01 AM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 10:01 AM IST
विज्ञापन
जिला कारागार में बंदी ने टैंक में कूद कर जान दी
शाहजहांपुर। बेटी की हत्या के मामले में जेल में बंद बंडा के गांव भगवंतापुर निवासी 35 वर्षीय लालू ने मंगलवार शाम 5:45 बजे शौचालय के टैंक में कूदकर आत्महत्या कर ली। जेल प्रशासन ने आनन-फानन में दमकल यूनिट को बुलाकर और खुद के संसाधनों से टैंक से पानी निकालकर उसे टैंक से निकाला। जिंदा होने की उम्मीद में उसे जिला अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जिला कारागार में लालू को बैरक नंबर दो में रखा गया था। मंगलवार शाम को बंदियों और कै दियों को खाना दिये जाने के बाद सभी को बैरक में भेजा जा रहा था। शाम लगभग 5:45 बजे बैरक नंबर दो में आधे से अधिक बंदी बैरक में जा चुके थे। बैरक के पीछे बने टैंक के पास लालू पहुंच गया और टैंक के ऊपर रखे सीमेंट के ढक्कन को हटा दिया। ढक्कन हटाते समय बंदियों ने उसकी इस हरकत पर ध्यान नहीं दिया लेकिन जैसे ही उसने टैंक में छलांग लगाई, तभी बंदियों में चीख पुकार मच गई। जानकारी पर जेल अधीक्षक राकेश कुमार, जेलर जेपी दुबे मौके पर पहुंचे। जेल में मौजूद संसाधनों से टैंक का पानी निकालने के साथ ही दमकल यूनिट को भी बुला लिया गया। जैसे-तैसे टैंक से पानी निकालकर उसे टैंक से बाहर निकाल जिला अस्पताल भिजवा दिया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 10 मई को लालू ने अपनी सात वर्षीय बेटी सोनी की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। बेटी से उसने पानी मांगा था लेकिन बेटी ने पानी नहीं दिया, इसी पर वह बेटी के लिए हैवान बन गया था। इस मामले में उसके खिलाफ चचेरे भाई कुलदीप की तहरीर पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया था और उसे 12 मई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन


जेल में बैरक नंबर दो में लालू बंद था, मंगलवार शाम को खाना लेकर बंदी बैरक में जा रहे थे, तभी लालू ने अचानक बैरक के पीछे बने शौचालय के टैंक में छलांग लगा दी। उसे दमकल यूनिट व जेल के संसाधनों से टैंक से पानी निकालकर बाहर निकाला गया और जिला अस्पताल भेजा गया लेकिन वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। लालू बेटी की हत्या के मामले में 12 मई से जिला कारागार में बंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन

राकेश कुमार, जेल अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed