फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   गणपति बप्पा मोरया अब के बरस तू जल्दी आ....

गणपति बप्पा मोरया अब के बरस तू जल्दी आ....

Sat, 02 Sep 2017 05:43 PM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 05:43 PM IST
विज्ञापन
गणपति बप्पा मोरया अब के बरस तू जल्दी आ....
पुवायां (शाहजहांपुर)। नगर के तिराहा बाजार के पास मनाए जा रहे गणेशोत्सव का शोभायात्रा के साथ ही समापन हो गया। इसके अलावा गांव नाहिल में शनिवार को भगवान गणेश को शोभायात्रा निकालकर विदाई दी गई। यात्रा में भक्त काफी उत्साहित नजर आए। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक प्रबंध रहे।
विज्ञापन

पुवायां के तिराहा बाजार के पास गणेश चतुर्थी को भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना की गई थी। शनिवार को भक्तों की भारी भीड़ के बीच गणेश जी की प्रतिमा को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सजी हुई बग्घी पर आसीन कराया गया। ढोल-नगाड़े और रंग अबीर उड़ाते हुए भक्त प्रतिमा के साथ खुटार रोड स्थित गोमती नदी के लिए रवाना हुए। रास्ते में लोगों ने फूलों से भगवान गणपति की पूजा की और प्रसाद ग्रहण किया। यात्रा में आयोजक मंडल सहित नगर के तमाम लोग शामिल रहे।
विज्ञापन

उधर, गांव नाहिल के सरस्वती शिशु मंदिर में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर छह दिन तक पूजा अर्चना और कथा का आयोजन किया गया। शनिवार सुबह ढोल नगाड़ों की धुन पर रंग-गुलाल उड़ाते भक्त भगवान गणेश की प्रतिमा और कई झांकियों के साथ खन्नौत नदी के बहेड़ा घाट को रवाना हुए। इस दौरान गांव में मटकी फोड़ने के कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। काफी ऊंचाई पर बंधी मटकियों को गांव के युवाओं की टीम ने फोड़ कर पुरस्कार जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभायात्रा का गांव के अलावा रास्ते में पड़ने वाले गांवों में पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। दोपहर बाद खन्नौत नदी में गणेश जी की जय-जय कार कर प्रतिमा का विसर्जन कर दिया गया। इसके बाद नदी तट पर भंडारे का आयोजन किया गया। तमाम लोगों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में राम कैलाश बाजपेयी, दिनेश त्रिपाठी, शांति प्रसाद त्रिपाठी, विनय शुक्ला, आनंद मिश्र, पवन मिश्र, राजीव मिश्रा आदि श्रद्धालुओं का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed