फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   400 houses lost power for 18 hours due to high tension line breakage

Shahjahanpur News: हाईटेंशन लाइन टूटने से 400 घरों में 18 घंटे गुल रही बत्ती

Mon, 10 Nov 2025 11:39 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
400 houses lost power for 18 hours due to high tension line breakage
तिलहर। शिवदासपुर–गैसरा मार्ग पर रविवार की शाम 11 केवीए की हाईटेंशन लाइन टूट जाने से आसपास के करीब 400 घरों की बत्ती गुल हो गई। हालांकि, मोहल्ला निजामगंज से निकली लाइन का टूटा तार जोड़ने के लिए विद्युत निगम के कर्मचारियों की टीम देर शाम मौके पर पहुंची, लेकिन आसपास के लाेगों ने लाइन के खंभे मार्ग के बीच में लगे होने के कारण काम करने से रोक दिया।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस टीम भी विरोध के आगे बेबस नजर आई और बिना कार्रवाई के लौट गई। इस कारण प्रभावित घरों में पूरी रात बिजली संकट बना रहा और तमाम घरों में सबमर्सिबल पंप नहीं चल पाने से लोग पीने के पानी को भी तरस गए। प्रभावित क्षेत्र के लोगों ने बताया कि मार्ग किनारे मोहल्ले के कुछ लोगों ने अवैध रूप से मकान बना लिए हैं। इस कारण बिजली के खंभे सड़क के बीचों-बीच लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन

एसडीओ कैलाश यादव ने बताया कि सोमवार सुबह दोबारा टीम भेजकर लाइन चालू करा दी गई। करीब 18 घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। एसडीओ के अनुसार मरम्मत कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ एसडीएम रवींद्र कुमार को रिपोर्ट देकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed