फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   40 thousand rupees were withdrawn from soldier's account by changing ATM card

Shahjahanpur News: एटीएम कार्ड बदलकर सैनिक के खाते से 40 हजार रुपये उड़ाए

Thu, 03 Oct 2024 05:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 03 Oct 2024 05:15 AM IST
विज्ञापन
40 thousand rupees were withdrawn from soldier's account by changing ATM card
तिलहर। थल सेना में कार्यरत पुत्र के बैंक खाते से रकम निकालने गए बुजुर्ग से दो युवकों ने एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 40 हजार रुपये उड़ा दिए। मामले की थाने पर तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार की गई है।
विज्ञापन

गांव बरी प्रसिद्धपुर के नरेश पाल सिंह ने बताया कि उनका पुत्र शरदवीर थल सेना में सिक्किम में तैनात है। वह बुधवार को दोपहर स्टेशन मार्ग स्थित स्टेट बैंक के एटीएम से पुत्र के कार्ड से रुपये निकालने गए थे। मशीन में कार्ड लगाते ही वहां दो युवक आ गए। उन्होंने खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए मशीन में पैसा डालने की बात करके अपना कार्ड निकालने के लिए कहा। बताया कि इस दौरान युवकों ने उन्हें दूसरा एटीएम कार्ड पकड़ा दिया और मशीन में रुपये रखने का नाटक कर वहां से चले गए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दोबारा मशीन में कार्ड लगाने पर कार्ड काम ही नहीं किया। गौर से देखा तो एटीएम कार्ड राम खिलौना के नाम का था। कुछ देर बाद पुत्र के खाते से पहले दस हजार रुपये निकलने का मेसेज मोबाइल पर मिला। कुछ देर बाद रकम निकाले जाने के अन्य मेसेज मिले और कुल 40 हजार रुपये निकाल लिए गए। उन्होेंने बताया कि जालसाजों ने यह रकम फरीदपुर स्थित बॉब के एटीएम से निकाली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed