फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   36 defaulters connections cut , stirred

36 बकाएदारों कनेक्शन काटे, हड़कंप

Thu, 21 Jan 2016 08:28 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Thu, 21 Jan 2016 08:28 PM IST
विज्ञापन

लक्ष्य के अनुरूप बकाया बिजली राजस्व की वसूली के लिए पॉवर कारपोरेशन द्वारा शुरू किए गए कनेक्शन चेकिंग अभियान के तहत विभागीय अभियंताओं की टीमों ने बृहस्पतिवार को बहादुरगंज सब स्टेशन से इलाकों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दस हजार रुपये और इससे अधिक बकाया रकम जमा नहीं करने वाले 36 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटकर पोल से उनके केबिल उतार लिए गए। इस कार्यवाही से बकाएदार उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया। कनेक्शन कटने की कार्यवाही से बचने के लिए अन्य बकाएदारों ने सब स्टेशन परिसर में लगाए गए कैंप में 18.50 लाख रुपये जमा करके रसीदें कटवाईं।

विज्ञापन

विभाग को शहरी क्षेत्र के वितरण खंड द्वितीय में चालू जनवरी माह में करीब सवा सात करोड़ रुपये बिजली राजस्व वसूलने की लक्ष्य पूर्ति करनी है। 20 दिन में बमुश्किल 2.50 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्ति होने के कारण अधीक्षण अभियंता आरके अग्रवाल ने बकाएदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने के आदेश दिए थे। इसी के अनुपालन में एसई स्तर से गठित एक दर्जन टीमों ने बहादुरगंज सब स्टेशन से जुड़े इलाकों को निशाने पर लिया।
विज्ञापन

मेन बहादुरगंज बाजार समेत, कटिया टोला, खिरनीबाग, तारीन बहादुरगंज, बाड़ूजई फर्स्ट, बाड़ूजई द्वितीय, पचराहा मार्केट, मशीनरी मार्केट, चमकनी अंटा आदि क्षेत्रों में टीमों ने कनेक्शन काटने शुरू किए तो बाकीदार उपभोक्ताओं में घबराहट फैल गई। शाम चार बजे तक शिविर में उपभोक्ताओं ने 18.50 लाख रुपये जमा कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेकिंग में शामिल रहे बहादुरगंज सब स्टेशन के प्रभारी जेई शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि 36 कनेक्शन काटे गए, लेकिन बाद में 15 बाकीदारों द्वारा बकाया धनराशि जमा कर दिए जाने पर उनके कनेक्शन दोबारा चालू कर दिए गए। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को गोविंदगंज चर्च के पास कैंप लगाकर चेकिंग की जाएगी। चेकिंग में एसई आरके अग्रवाल, एक्सईएन एसके श्रीवास्तव, एसडीओ प्रशांत कुमार, जेई अलंकृत मिश्रा व अनुज श्रीवास्तव, टीजी-2 सुखपाल, सत्येंद्र कुमार, राकेश कुमार, लाइनमैन साबिर आदि शामिल रहे।
बिजली की मांग पर खिलाड़ियों का प्रदर्शन
शाहजहांपुर (ब्यूरो)। ग्राम पंचायत बिलंदापुर में पॉवर नेटवर्क की खराबी से गत डेढ़ दशक से बिजली नहीं पहुंच रही जबकि गांव का विद्युतीकरण हो चुका है। कई बार ज्ञापन देने और मौखिक रूप से अधिकारियों को अवगत कराए जाने के बावजूद बिजली सप्लाई शुरू नहीं किए जाने पर गांव में रहने वाले कई राज्य स्तरीय खो-खो खिलाड़ियों के साथ ह्यूमन विद्यार्थी समिति के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में नारेबाजी करके विरोध दर्ज कराया और सिटी मजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह को मुख्यमंत्री के नाम इस ी आशय का ज्ञापन दिया। प्रदर्शन में राजवीर सिंह, वैभव, ज्ञानदीप सिंह, नीलेश पाल, शिवसरन सिंह, अतुल सिंह, अंकुल सिंह, हृदयेश सिंह आदि राज्य स्तरीय खो-खो खिलाड़ियों के अलावा विनय कुमार, शाश्वत पांडेय, विवेक, अंकित कुमार, सुधीर सिंह, रघुनंदन, विवेक शर्मा, सुदेश सिंह, ललित सिंह, अनिल सिंह, वैभव मालवीय आदि शामिल रहे।


छोटे उपभोक्ताओं को परेशान करने का आरोप
खुदागंज। कस्बे के बिजली के बड़े बकायेदारों से विभाग वसूली नहीं कर रहा है मगर गरीब और छोटे उपभोक्ताओं को परेशान किया जा रहा है।
बिजली विभाग अपनी मनमानी पर इतना अमादा है कि छोटे उपभोक्ताओं का बिजली वसूली के नाम पर उत्पीड़न किया जा रहा है वहीं कस्बे के बड़े बकायेदार जिन पर लाखों रुपये बकाया है उन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस बाबत बिजली विभाग के उपखंड अधिकारी कुमार विकल्प ने बताया कि बड़े बकायेदारों के विरुद्ध आरसी जारी किए जाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed