फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   350 cameras installed for security regarding Lat Saheb procession on Holi in Shahjahanpur

लाट साहब जुलूस: शाहजहांपुर में साढ़े तीन सौ कैमरों से निगरानी, 550 को रेड कार्ड जारी; 3500 लोग किए गए पाबंद

Fri, 27 Feb 2026 05:54 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Fri, 27 Feb 2026 05:54 PM IST
सार

शाहजहांपुर में होली पर निकलने वाले लाट साहब के जुलूस के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। करीब साढ़े तीन सौ कैमरे लगाए गए हैं और 550 लोगों को रेड कार्ड जारी किया गया है। पुलिस ने साढ़े तीन हजार लोगों को पाबंद भी किया है।

विज्ञापन
350 cameras installed for security regarding Lat Saheb procession on Holi in Shahjahanpur
लाट साहब का जुलूस (फाइल) - फोटो : संवाद

विस्तार

शाहजहांपुर में होली पर निकलने वाले लाट साहब के जुलूस के लिए तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। बड़े और छोटे लाट साहब के जुलूस मार्ग पर करीब तीन सौ कैमरे लगाए जा रहे हैं। दूसरी ओर होली पर माहौल खराब करने की आशंका को देखते हुए जिले के करीब 550 लोगों को रेड कार्ड जारी किए गए हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने साढ़े तीन हजार लोगों को पाबंद भी किया है। होली पर पुरानी घटनाओं का फीडबैक लेते हुए सुरक्षा के इंतजाम भी किए गए हैं। जिले में बड़े लाट साहब की सवारी चौक कोतवाली क्षेत्र और छोटे लाट साहब की सवारी आरसी मिशन थाना क्षेत्र के सराय काइयां से निकलती है। रंगों की फुहार के बीच लाट साहब का स्वागत जूतों और चप्पलों से किया जाता है।
विज्ञापन


जुलूस के लिए पुलिस को काफी इंतजाम करने होते हैं। इसे देखते हुए पुलिस ने तीन महीने पहले ही तैयारियां शुरू कर दी थीं। होली के जुलूस के लिए करीब साढ़े तीन सौ कैमरे लगवाए गए हैं, जिससे निगरानी की जाएगी। सुरक्षा की दृष्टि से आरएएफ भी मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए लाट साहब की सवारी के मार्ग पर स्थित धार्मिक स्थलों को ढकवा दिया गया है। पुलिस ने 550 लोगों को रेड कार्ड भी जारी कर दिए हैं। एसपी ने बताया कि सुरक्षा के सभी प्रबंध कर लिए गए हैं। मोहल्ला वार बैठक करने के साथ ही सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed