फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   35 buses were sent on the Delhi route, trains were also crowded.

Shahjahanpur News: दिल्ली मार्ग पर भेजी गईं 35 बसें, ट्रेनाें में भी उमड़ी भीड़

Sat, 18 Oct 2025 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
35 buses were sent on the Delhi route, trains were also crowded.
शाहजहांपुर में त्रिवेणी एक्सप्रेस पर सवार होते यात्री। संवाद
शाहजहांपुर। परिवहन निगम की 35 बसें दिल्ली मार्ग पर भेजी गईं हैं। संभावना है कि बसों की वापसी में जमकर भीड़ रहेगी। लखनऊ की ओर जाने वाली ट्रेनों में भी भीड़ देखने को मिल रही है।
विज्ञापन


दीपावली व धनतेरस को देखते हुए ट्रेनों में आरक्षित टिकट नहीं मिल रहे हैं। करीब दो महीने पहले ही सीटें बुक कर ली गईं थी। संभावना थी कि धनतेरस से एक दिन पहले ट्रेनों में भीड़ उमड़ना शुरू हो जाएगी। इसे लेकर मुरादाबाद के अधिकारियों ने स्थानीय अफसरों को अलर्ट जारी किया था। शनिवार को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे डाउन लाइन की त्रिवेणी एक्सप्रेस पहुंची। जनरल कोच में सवार होने के लिए मारा-मारी रही।
विज्ञापन

दूसरी ओर परिवहन निगम ने शनिवार से प्रोत्साहन योजना को शुरू कर दिया। इसके तहत 50 बसों को दिल्ली मार्ग पर चलाने की तैयारी है। सामान्य तौर पर इस मार्ग पर 25 बसें चलती हैं। शुक्रवार 35 बसें दिल्ली मार्ग पर भेजीं गईं। दिल्ली मार्ग पर यहां से बसें गिनी-चुनी सवारियां लेकर पहुंची हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धनतेरस पर भीड़ आने की संभावना के चलते बसों को दिल्ली भेजा गया है। इसके अलावा बरेली, फर्रुखाबाद, लखीमपुर, बंडा-मैलानी मार्ग पर पर्याप्त बसे होने का दावा किया गया है। केंद्र प्रभारी विनोद मिश्रा ने बताया कि शनिवार से दिल्ली मार्ग से भीड़ आने की संभावना है। इसके चलते 50 बसों को मार्ग पर लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed