फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   33 KVA line of Kakra substation closed, power wire also broken in Chinour

Shahjahanpur News: ककरा उपकेंद्र की 33 केवीए लाइन बंद, चिनौर में भी टूटा बिजली का तार

Tue, 12 Aug 2025 10:35 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
33 KVA line of Kakra substation closed, power wire also broken in Chinour
शाहजहांपुर। बूंदाबांदी के बीच धूप निकलने से उमस भरी गर्मी के चलते बिजली का लोड बढ़ गया। इसके चलते ककरा उपकेंद्र की 33 केवीए लाइन ठप हो गई। इसी तरह निगोही रोड उपकेंद्र के चिनौर में 11 केवीए की लाइन टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली जाने से लोगों को दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ा।
विज्ञापन

मंगलवार को करीब चार बजे ककरा उपकेंद्र की 33 केवीए लाइन ब्रेक डाउन में आ गई। बिजली जाने से आपूर्ति बाधित हो गई। उपकेंद्र पर उपभोक्ताओं की कॉल आने पर अब्दुल्लागंज उपकेंद्र से लाइन को जोड़कर आपूर्ति को बहाल किया गया। इसी तरह करीब चार बजे निगोही रोड उपकेंद्र के चिनौर बाईबाग फीडर पर 11 केवीए का तार टूटने से दो घंटे बिजली गुल रही।
विज्ञापन

अब्दुल्लागंज उपकेंद्र के अजीजगंज में घंटों बिजली नदारद रही। बहादुरगंज उपकेंद्र के अंजान चौकी और अयूब वाले ट्रांसफॉर्मर पर सुबह आठ बजे बदलने का कार्य हुआ। दोनों जगह पर 160 केवीए के स्थान पर 250 केवीए का ट्रांसफॉर्मर रखा गया। यहां भी करीब दो घंटे तक बिजली आपूर्ति नदारद रहने से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
आज बंद रहेगी रोजा उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति
रोजा उपकेंद्र पर सहायक अभियंता मापक की टेस्टिंग का कार्य होगा। इसके चलते बुधवार को पूर्वाह्न 11 से दोपहर दो बजे तक उपकेंद्र से पोषित इंडस्ट्रियल, जमुही, रेलवे, मिश्रीपुर, सिटी, बाईपास, केरू कंपनी फीडर अंतर्गत मोहल्ला आदर्श नगर, चर्च कॉलोनी, मठिया कॉलोनी, हांडा कॉलोनी, रोजा मंडी, पुत्तूलाल चौराहा आदि की आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी रोजा के जेई ने दी।
--
बिजलीपुरा में चेकिंग को गई टीम को घेरा, हंगामा होने पर बुलाई पुलिस

शाहजहांपुर। शहर के मोहल्ला बिजलीपुरा में मंगलवार को दिन में करीब तीन बजे बिजली चोरी की शिकायत पर जांच करने पहुंची टीम को लोगों ने घेर लिया। हंगामा होने पर पुलिस बुलानी पड़ गई। बाद में समझौता हो गया।

हथौड़ा उपकेंद्र पर बिजलीपुरा मोहल्ला में एक मकान में बिजली चोरी की सूचना आई थी। बुधवार को करीब तीन बजे टीम जांच करने के लिए पहुंच गई। उन्हें उपभोक्ता का घर बंद मिला। इस बीच लोगों ने निगम की टीम को घेर लिया। आरोप लगाया कि बंद मकान में सीढ़ी लगाकर कर्मचारी घुसने का प्रयास कर रहे थे। इसे लेकर हंगामा हो गया। विवाद बढ़ने पर जेई अंकित तिवारी ने पुलिस को बुला लिया। दोनों पक्षों को पुलिस चौकी पर ले जाया गया। जहां पर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई करने से इन्कार करते हुए समझौता कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed