फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   33 kV line down due to rain... consumers grapple with the heat.

Shahjahanpur News: बारिश से 33 केवी लाइन बंद...गर्मी से जूझे उपभोक्ता

Wed, 29 Jul 2026 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
33 kV line down due to rain... consumers grapple with the heat.
शाहजहांपुर। बारिश से सोमवार को जिले के कई इलाकों में 33 केवी और 11 केवी विद्युत लाइनों में फॉल्ट आने से हजारों उपभोक्ताओं को घंटों बिजली संकट का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर लाइन ब्रेकडाउन होने के कारण मंगलवार दोपहर बाद तक आपूर्ति पूरी तरह सामान्य नहीं हो सकी।
विज्ञापन

सोमवार का दिन बिजली उपभोक्ताओं के लिए काफी ज्यादा भारी पड़ा। पूर्वाह्न 11 बजे से ककरा उपकेंद्र का फॉल्ट आने पर रात करीब 10 बजे पूरी तरह से आपूर्ति बहाल हो सकी। निगोही रोड उपकेंद्र पर जोड़कर आपूर्ति को बहाल किया। इस बीच दो जगह पर केबल क्षतिग्रस्त मिलने पर उसे दुरुस्त कराया गया। अब्दुल्लागंज उपकेंद्र की 33 केवी लाइन का तार रात करीब दस बजे टूट गया। इससे करीब नौ हजार उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। रात में ही गश्त कर फॉल्ट को तलाशा गया। करीब साढ़े 11 बजे आपूर्ति को बहाल कर राहत दी गई। रात 11 बजे चिनौर उपकेंद्र की लाइन पर मस्जिद के पास तार टूटने से आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन

बिजली जाने से क्षेत्र के लोग गर्मी में परेशान हो गए। रात करीब एक बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई, लेकिन ओसीएफ क्षेत्र के मीटरिंग में फॉल्ट आने से क्वार्टरों में बिजली नहीं आई। मंगलवार की दोपहर बाद आपूर्ति आने से लोगों ने राहत की सांस ली। अधिशासी अभियंता नगर आरपी सिंह ने बताया कि फॉल्ट आने पर कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर लाइन दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed