फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   तीन बाइकों की टक्कर में पिता की मौत, पुत्र सहित तीन घायल

तीन बाइकों की टक्कर में पिता की मौत, पुत्र सहित तीन घायल

Wed, 20 Mar 2019 12:40 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 20 Mar 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
तीन बाइकों की टक्कर में पिता की मौत, पुत्र सहित तीन घायल
निगोही (शाहजहांपुर)। थाना क्षेत्र में हाईवे पर मंगलवार को तेज गति से आ रही तीन बाइकें आपस में टकरा गई। इस घटना में बाइक सवार पिता की मौत हो गई वही पुत्र सहित एक दंपति घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मोहरतला निवासी पिंकू मंगलवार को पिता महेशपाल के साथ बाइक से शाहजहांपुर जा रहे थे। बाइक शाहजहांपुर-पीलीभीत मार्ग पर गांव गिरगिचा पहुंची तभी सामने से तेज गति से आ रही बाइक से पिंकू की बाइक से टकरा गई। इसी दौरान एक बाइक और आकर इन बाइकों से टकरा गई। इस घटना में बाइक सवार पिंकू के पिता की मौके पर मौत हो गई वहीं पिंकू घायल हो गए। इधर दूसरी बाइक पर सवार आरसी मिशन थाना क्षेत्र के गांव बिलंदपुर निवासी अनुज पाल पत्नी सीमा देवी को लेकर ससुराल ग्राम नौगमा जिला पीलीभीत जा रहा था वह लोग भी इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं तीसरी बाइक पर सवार युवक भी चुटहिल होने पर मौके से फरार हो गया। महिला सहित तीनो घायलों को सीएचसी ले जाया गया। जहां प्रथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed