{"_id":"5a27f0574f1c1bc1678c00e3","slug":"31512566871-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित उत्पीड़न के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलित उत्पीड़न के विरोध में प्रदर्शन
Updated Wed, 06 Dec 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
farmer
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। खेत मजदूर यूनियन ने दलितों पर बढ़ रहे उत्पीड़न के विरोध में बुधवार को अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। इससे पहले अध्यक्ष अर्जुन शर्मा, सीपीआई जिला सचिव मोहम्मद सलीम, सह सचिव रामशंकर लाल ने दलितों के बढ़ रहे उत्पीड़न के विरोध में प्रदर्शन किया।
राष्ट्रपति को संबोधित अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को दिए गए ज्ञापन में दलितों की सुरक्षा की गारंटी सुनिश्चित करने की मांग के साथ सहसरनपुर के शब्बीरपुर में दलितों पर हमलों की न्यायिक जांच कराने की मांग की गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि भदोही में 300 से ज्यादा दलित परिवारों ने बौद्ध धर्म अपना लिया। इसके कारणों की भी जांच होनी चाहिए। उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन जिला कौंसिल ने सहारनपुर में दलितों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने के साथ जेल में बंद दलित युवाओं को तत्काल रिहा करने की भी मांग की है।