{"_id":"68f2a7eeca7d21125508fefb","slug":"312-representations-have-been-received-so-far-in-the-recruitment-of-educators-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-155410-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: एजुकेटर भर्ती में अब तक पहुंचे 312 प्रत्यावेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: एजुकेटर भर्ती में अब तक पहुंचे 312 प्रत्यावेदन
विज्ञापन
विकास भवन में बने काउंटर पर प्रत्यावेदन करतीं एजुकेटर भर्ती की अभ्यर्थी। संवाद
शाहजहांपुर। ईसीसीई एजुकेटर भर्ती प्रमाण पत्रों के सत्यापन के दौरान हुए हंगामे के बाद सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह के हस्तक्षेप के बाद प्रत्यावेदन जमा कराए जा रहे हैं। शुक्रवार तक कुल 312 प्रत्यावेदन जमा कराए जा चुके थे। शनिवार को भी प्रत्यावेदन जमा होने का सिलसिला जारी रहेगा। इनकी स्क्रूटनी के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी।
इस मामले में सीडीओ के निर्देश पर बीएसए दिव्या गुप्ता ने जांच कमेटी गठित कर शिकायत पत्रों की जांच के आदेश दिए हैं। सीडीओ ने कहा कि सभी प्रमाणपत्रों की स्क्रूटनी कराई जाएगी। एजुकेटर भर्ती के लिए 168 पदों के लिए 5668 आवेदन आए थे।
अभ्यर्थियों का आरोप है भर्ती प्रक्रिया में संबंधित एजेंसी ने कम प्रतिशत वाले अभ्यर्थियों का चयन कर लिया। बगैर सूचना दिए प्रमाणपत्रों का सत्यापन शुरू करा दिया। अब विकास भवन में सभी तहसीलों के काउंटर बनाए गए हैं। यहां पर दिनभर अभ्यर्थी प्रत्यावेदन जमा करने के लिए आते रहे।
विज्ञापन
उन्होंने अपनी शिकायत के साथ प्रमाणपत्र फिर से जमा किए हैं। बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि शनिवार को प्रत्यावेदन का अंतिम दिन है। इसके बाद कमेटी के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई जाएगी।