फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   30 students undertook an educational trip to Lucknow via Vande Bharat.

Shahjahanpur News: 30 विद्यार्थियों ने वंदे भारत से किया लखनऊ का शैक्षणिक भ्रमण

Sat, 27 Jun 2026 10:44 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
30 students undertook an educational trip to Lucknow via Vande Bharat.
शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन से शैक्ष​णिक भ्रमण पर रवाना होते बच्चे। स्रोत : संस्था
शाहजहांपुर। शाहजहांपुर राउंड टेबल 298 ने आर्थिक रूप से कमजोर 30 विद्यार्थियों के लिए दो दिवसीय शैक्षणिक और मनोरंजन भ्रमण का आयोजन किया। बच्चों को वंदे भारत एक्सप्रेस से लखनऊ ले जाया गया। इस पहल में शाहजहांपुर और बरेली जिले के 15-15 विद्यार्थी शामिल थे।
विज्ञापन

संस्था के वर्तमान अध्यक्ष अक्षत सक्सेना ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य बच्चों को कक्षा से बाहर नए अनुभव देना था। उन्हें विज्ञान, इतिहास और संस्कृति से परिचित कराया गया। लखनऊ में बच्चों ने रीजनल साइंस सिटी का भ्रमण किया। वहां उन्होंने विज्ञान के मॉडल और 3-डी एनिमेशन शो देखे।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने डॉ. भीमराव आंबेडकर स्मारक एवं पार्क का दौरा किया। अगले दिन बड़ा इमामबाड़ा जाकर लखनऊ की ऐतिहासिक विरासत को समझा। इस दौरान चार्टर अध्यक्ष शिवम अग्रवाल भी बच्चों के साथ थे। भ्रमण के बाद सभी विद्यार्थी वंदे भारत एक्सप्रेस से ही लौटे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed