{"_id":"faaf2203236998a732b718b5bdc25a46","slug":"282-people-underwent-cataract-operation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"282 लोगों का कराया गया मोतियाबिंद आपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
282 लोगों का कराया गया मोतियाबिंद आपरेशन
शाहजहांपुर।
Updated Mon, 29 Feb 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकवादियों से लड़कर देश में जिले की शान बढ़ाने वाले कमांडो अनिल सिंह चौहान ने समाजसेवा के क्षेत्र में भी काम करना जारी रखा है। छुट्टियों पर अपने गढ़िया रंगीन स्थित पैतृक गांव पहुंचे कमांडो अनिल ने क्षेत्र में कई स्थानों पर नेत्र परीक्षण कैंप लगवाकर चिह्नित मरीजों के मोतियाबिंद ऑपरेशन कराए।
विज्ञापन
अनिल ने बताया कि उन्होंने क्षेत्रवासियों के सहयोग से जूनियर हाई स्कूल मथाना, संस्कृत पाठशाला खुदागंज और जूनियर हाई स्कूल परौर में शिविर लगवाकर सैकड़ों महिला-पुरुषों के नेत्रों की जांच कराई। उन्होंने बताया कि कैंपों में कुल 1150 लोगों की आंखों का परीक्षण कराया गया। नेत्र परीक्षण कैंप में मथाना में 80, खुदागंज में 107 और परौर में 95 लोग मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिह्नित किए गए। कमांडो चौहान ने इन सभी का निशुल्क इलाज और सीतापुर नेत्र चिकित्सालय में ऑपरेशन कराकर उन्हें उनके घर पहुंचवाया।
विज्ञापन
शिविर के आयोजन में डॉ. प्रभात चौधरी, अशोक चौहान, अवनीश सिंह, शिंकू सिंह, राजेश सिंह, रमनपाल सिंह, सुखवीर सिंह, नत्थू सिंह, सत्यभान सिंह आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन