फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   2667 donated school bags to children

बच्चों को दान किए 2667 स्कूल बैग

Mon, 10 Aug 2015 09:12 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Mon, 10 Aug 2015 09:12 PM IST
विज्ञापन
2667 donated school bags to children
गरीब छात्र-छात्राओं के लिए स्कूल बैग एकत्रित करने के डीएम के प्रयास रंग ला रहे हैं। सोमवार को विभिन्न संगठनों एवं संस्थाओं ने 2667 स्कूल बैग दान में दिए। यह पुष्टि जिला व्यायाम शिक्षक रामप्रसाद ने की।
विज्ञापन

रामप्रसाद ने बताया कि शाहजहांपुर ईंट भट्ठा निर्माता कल्याण समिति के कृष्ण कुमार गर्ग, प्रकाश कलानी, अशोक खन्ना, अली हुसैन, मुकेश कपूर, आरिफ खां, विजय कलानी, रजत कपूर, शोभित कपूर, इमरान खां ने 1800 स्कूल बैग दिए। कृभको श्याम फर्टिलाइजर के जीएम बीके शुक्ला ने पांच सौ स्कूल बैग दिए। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल (मिश्रा गुट) के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ और महामंत्री नाजिम खां के साथ उनके व्यापार संगठन की ओर से 200 स्कूल बैग दिए गए। जिला पूर्व सैनिक कल्याण समिति के अध्यक्ष सत्यपाल सिंह, महामंत्री जितेंद्र सिंह एवं उनके संगठन ने 100 जबकि चंद्रवीर गंगू ने 25 स्कूल बैग दान दिए। वहीं सिंधौली एनपीआरसी की ओर से 42 स्कूल बैग दिए गए। कहा कि सोमवार को 2667 स्कूल बैग एकत्र हुए। स्कूल बैग को एकत्रित करने वालों में नरेश, शेखर सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed