{"_id":"67eecb3ccedb82e0fe0087d2","slug":"2589-waqf-properties-in-the-district-waiting-for-government-order-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-140936-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: जनपद में 2589 वक्फ संपत्तियां, शासन के आदेश का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: जनपद में 2589 वक्फ संपत्तियां, शासन के आदेश का इंतजार
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिले में सर्वे के बाद 2589 वक्फ संपत्तियां सामने आईं हैं। इनमें चार शिया व शेष संपत्तियां सुन्नी की शामिल हैं। वक्फ संशोधन बिल आने के बाद अल्पसंख्यक विभाग नए दिशा-निर्देशों का इंतजार कर रहा है। डीएमओ के अनुसार, निर्देशों के हिसाब से अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
शासन के निर्देश पर अल्पसंख्यक विभाग ने वक्फ संपत्तियों का सर्वे कराया था। इसमें 2585 सुन्नी व चार शिया की संपत्तियां सामने आईं थीं। सर्वे के दौरान 749 सरकारी जमीन पर वक्फ मिली थी। जनपद में सुन्नी वक्फ बोर्ड के पास सबसे अधिक संपत्ति है। इनमें कब्रिस्तान, मजार, ईदगाह, मस्जिद, मदरसे समेत अन्य संपत्तियां शामिल हैं।
शिया वक्फ बोर्ड के पास केवल इमामबाड़ा है। वक्फ के नियम के हिसाब से कुल आय की सात प्रतिशत धनराशि वक्फ बोर्ड को भेजी जाती है। शेष धनराशि संबंधित मस्जिद, कर्बला या कब्रिस्तान पर खर्च की जाती है। तमाम वक्फ संपत्तियों पर कब्जे की शिकायतें भी आईं थीं। जनवरी में वक्फ संपत्तियों की सर्वे रिपोर्ट को शासन को भेजा गया था। डीएमओ मोहम्मद खालिद ने बताया कि वक्फ संपत्तियों को लेकर अभी कोई निर्देश नहीं आए हैं।